तमिल सुपरस्टार रजनीकांत शूटिंग के दौरान हुए घायल

तमिल सिनेमा में भगवान का दर्जा प्राप्त द् ग्रेट एक्टर रजनीकांत अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शनिवार को मामूली रूप से चोटिल हो गए।

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा में भगवान का दर्जा प्राप्त द् ग्रेट एक्टर रजनीकांत अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शनिवार को मामूली रूप से चोटिल हो गए। उन्हें बाएं पैर में हल्की सी चोट आई है।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक रजनीकांत चेन्नई के आउटर में स्थित केलम्बक्कम इलाके में अपनी फिल्म एंधिरन के सीक्वल '2.0' की शूटिंग के दौरान गिर गए, जिससे उन्हें चोट लग गई।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के ही चेट्टिनाद हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि रजनीकांत को रात 8:45 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। डॉक्टर के मुताबिक रजनीकांत करीब आधे घंटे तक हॉस्पिटल में रहे। उन्हें मामूली सी चोट लगी थी, जिसका उपचार करने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।

हालांकि रजनीकांत की टीम के सदस्यों से उनके पैर में चोट लगने की घटना की पुष्टि नहीं की है, बल्कि उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें रजनीकांत एक बिल्डिंग से बाहर निकल रहे हैं।

आपको बता दें कि '2.0' रजनीकांत की फिल्म एंधिरन का सीक्वल है, जिसके निर्देशक मशहूर फिल्म डायरेक्टर शंकर हैं। बताया जा रहा है कि 400 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और एमी जैक्शन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने इस फिल्म का संगीत दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+