Dada Saheb Phalke Award: जानिए विजेता को कितनी मिलती है धनराशि?

नई दिल्ली। सुपर स्टार रजनीकांत को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान 'दादासाहब फाल्के अवॉर्ड' देने का ऐलान हुआ है। पिछले 5 दशकों से सिल्वर स्क्रीन पर लोगों को मनोरंजित करने वाले रजनीकांत को 51वां 'दादासाहब फाल्के अवॉर्ड' दिया जा रहा है। 'दादासाहब फाल्के अवॉर्ड' को फिल्म इंडस्ट्री का बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड माना जाता है। इस अवार्ड को 1969 में शुरू किया गया था।

Recommended Video

    Dada Saheb Phalke के नाम पर दिया जाता है सबसे प्रतिष्ठित सम्मान ? जानिए इतिहास । वनइंडिया हिंदी
    रजनीकांत ने सभी को कहा-Thank You

    रजनीकांत ने सभी को कहा-Thank You

    इस घोषणा के बाद से ही रजनीकांत को दुनियाभर के फैंस सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। खुद रजनीकांत ने भी ट्वीट करके दादासाहब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने पर खुशी जताते हुए सबका आभार जताया है।

    10 लाख रुपये नकद प्राइज मनी

    10 लाख रुपये नकद प्राइज मनी

    आपको बता दें कि 'दादासाहब फाल्के अवॉर्ड' भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के तहत विजेता को एक स्वर्ण कमल, प्रशस्ति पत्र, शॉल और 10 लाख रुपये नकद प्राइज मनी के तौर पर दिया जाता है।

    देविका रानी को मिला था पहला 'दादासाहब फाल्के अवॉर्ड'

    देविका रानी को मिला था पहला 'दादासाहब फाल्के अवॉर्ड'

    आपको बता दें कि दादा साहब फाल्के को 'फादर आफ इंडियन सिनेमा' कहा जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंभ फाल्के के जन्मदिन पर साल 1969 में हुआ था। देविका रानी इस पुरस्कार को पाने वाली पहली विजेता थीं।

     सभी को दिल से धन्यवाद: रजनीकांत

    सभी को दिल से धन्यवाद: रजनीकांत

    मालूम हो कि इससे पहले साल 2014 में रजनीकांत 6 तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड्स से नवाजे गए थे। जिनमें से 4 पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के और दो स्पेशल अवार्ड्स थे। साल 2000 में उन्हें 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था ,तो वहीं 45वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रजनीकांत को 'सेंटेनरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया था।

    क्या कहा रजनीकांत ने?

    अवॉर्ड के ऐलान के बाद रजनीकांत ने कहा कि भारत सरकार, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रकाश जावड़ेकर और ज्यूरी को मेरे धन्यवाद, जो उन्होंने मेरे नाम पर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना। मैं इस अवॉर्ड को उन लोगों को समर्पित करता हूं, जो मेरे इस सफर में साथ रहे। सभी को दिल से धन्यवाद।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+