मेरे पीछे भाजपा का नहीं भगवान का हाथ है: रजनीकांत

चेन्नई। हिमाचल में अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बाद चेन्नई लौटे रजनीकांत ने कहा है कि राजनीति में उनको भाजपा आगे नहीं बढ़ रही है और इस तरह की जो रिपोर्ट हैं वो गलत हैं। हिमाचल, ऋषिकेश और द्वाराहाट में 15 दिन का वक्त गुजारने के बाद लौटे रजनीकांत ने मंगलवार चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि भाजपा मेरे पीछे है लेकिन मैं कहता हूं कि भगवान मेरे पीछे है। उसके बाद लोग मेरे पीछे हैं। आप चाहे जितनी बार पूछें, मेरा जवाब एक जैसा ही रहेगा।'

Rajinikanth in Chennai says God is behind me not BJP

दरअसल, रजनीकांत के राजनीति में आने की घोषणा के बाद इस तरह की बातें कुछ नेताओं ने कही थीं कि उन्हें भाजपा ही आगे कर रही है। कमल हासन ने भी आरोप लगाया था कि रजनीकांत की राजनीत में भगवा की झलक है। इसी को लेकर अभिनेता से नेता बने रजनी ने जवाब दिया है

तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने और राम राज्य रथ यात्रा को लेकर भी रजनीकांत ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, 'मैं पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने की निंदा करता हूं, यह कुछ नहीं बस बर्बरता है, ऐसा नहीं होना चाहिए।' रजनीकांत ने राम राज्य रथ यात्रा पर कहा कि तमिलनाडु एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है और मुझे पूरा विश्वास है कि पुलिस सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम रखने का काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+