MGR के जन्‍मदिन पर कमल हासन से मिले रजनीकांत, कहीं 3 बड़ी बातें और गर्म हो गया कयासों का बाजार

चेन्‍नै। मरुदुर गोपालन रामचंद्रन, जिन्‍हें हम MGR के नाम से जानते हैं। 10 साल तक तमिलनाडु के सीएम रहे और उसके बाद जयललिता को राजनीतिक विरासत सौंप दी। जयललिता MGR को अपना गुरु मानती थीं और अपने गुरु की ही तरह उन्‍होंने तमिलनाडु की राजनीति में वो मुकाम हासिल किया जो बिरलों को ही मिलता है। लेकिन वक्‍त हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। जयललिता के जाने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में शीर्ष स्‍तर पर पैदा हुआ शून्‍य अब तक भरा नहीं है। जयललिता की जगह भरने के लिए उनकी पार्टी के बाहर से भी दो नाम रेस में आ गए हैं। दोनों जयललिता और MGR की तरह कलाकार ही हैं। या यूं कहें कि रूपहले पर्दे के उनसे भी बड़े सुपर स्‍टार हैं। इनके नाम हैं- रजनीकांत और कमल हासन। दोनों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। बुधवार- 17 जनवरी को कमल हासन और रजनीकांत एक साथ एक ही मंच पर दिखाई दिए। मौका था MGR के जन्‍मदिन का। कार्यक्रम में आने से पहले कमल हासन ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर डाला तो कार्यक्रम के बाद रजनीकांत ने 3 बड़ी बातें कह डालीं।

MGR के जन्‍मदिन पर रजनीकांत ने कहीं ये 3 बातें

MGR के जन्‍मदिन पर रजनीकांत ने कहीं ये 3 बातें

सुपर स्‍टार रजनीकांत राजनीति में आने का पहले ही ऐलान कर चुके हैं। हालांकि, उन्‍होंने नई पार्टी के नाम के बारे में अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। बुधवार को MGR के जन्‍मदिन के मौके पर रजनीकांत ने कहा कि वह जल्‍द ही बड़ी घोषणा करने वाले हैं। यह घोषणा क्‍या होगी? इस बात सस्‍पेंस बना हुआ है। क्‍या वह पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे? क्‍या वह एनडीए का हिस्‍सा बनेंगे? इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि क्‍या कमल हासन और रजनीकांत दोनों एक साथ मिलकर राजनीति करेंगे या दोनों एक-दूसरे धुर विरोधी बनेंगे? MGR के जन्‍मदिन पर रजनीकांत ने नई पार्टी बनाने के कमल हासन के ऐलान पर उन्‍हें शुभकामनाएं भी दीं। वैसे MGR के कार्यक्रम में रजनीकांत और कमल हासन के एक मंच पर आने से कई कयास भी तेज हो गए हैं।

मलेशिया में भी हेलिकॉप्‍टर में साथ घूमते नजर आए थे कमल-रजनी

मलेशिया में भी हेलिकॉप्‍टर में साथ घूमते नजर आए थे कमल-रजनी

कुछ दिनों पहले कमल हासन और रजनीकांत एक ही हेलिकॉप्‍टर में घूमते नजर आए थे। अब तक दोनों राजनीति में आने का ऐलान कर चुके हैं और दोनों ही एक-दूसरे को बधाई दे चुके हैं। बुधवार को जब MGR के जन्‍मदिन पर दोनों नेता साथ नजर आए तो कयास तेज हो गए कि दोनों मिलकर तमिलनाडु की राजनीति में उतर सकते हैं। लेकिन कयास तो कयास हैं, इसका जवाब तो उसी वक्‍त मिलेगा, जब रजनीकांत अपनी उस 'बड़ी घोषणा' का खुलासा करेंगे।

21 फरवरी को राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान करेंगे कमल हासन

21 फरवरी को राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान करेंगे कमल हासन

कमल हासन ने मंगलवार को राजनीतिक पार्टी बनाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। 21 फरवरी को कमल हासन तमिलनाडु के रामनाथपुरम में राजनीतिक पार्टी का औपचारिक ऐलान करेंगे। इसके साथ ही कमल हासन इसी दिन अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए राज्यव्यापी यात्रा की शुरुआत भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+