'राजेश खन्ना की बस एक झलक पाने के लिए 9 से 90 साल तक की महिलाएं घंटों लाइन में रहती थीं खड़ी'
'राजेश खन्ना की बस एक झलक पाने के लिए 9 से 90 साल तक की महिलाएं घंटों लाइन में रहती थीं खड़ी'
मुंबई, 18 जुलाई: हिंदी सिमेना जगत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना बॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों में से एक रहे हैं। राजेश खन्ना की आज नौवीं पुण्यतिथि है। राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मी करियर में लोगों की जितनी दिवानगी देखी है, शायद ही किसी अन्य अभिनेता ने उतना देखा होगा। फिल्म 'आनंद' से लेकर 'अमर प्रेम' तक राजेश खन्ना ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दीं और अपने फैंस और पूरी पीढ़ी को उनको याद करने के लिए कई लमहे दिएं। करोड़ दिलों पर राज करने वाले राजेश खन्ना ने 18 जुलाई 2012 को अपनी अंतिम सांस ली। राजेश खन्ना ने तो इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे बीच हैं। राजेश खन्ना की फीमेल फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा थी और महिलाएं उनकी एक झलक के लिए घंटों लंबी लाइन में खड़ी रहती थीं।

'राजेश खन्ना को छूने, उनके कपड़े खींचने के लिए पागल रहती थीं लड़कियां...'
राजेश खन्ना के जीवनी 'राजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' को लेखक यासिर उस्मान ने लिखा है। इस किताब में सुपरस्टार राजेश खन्ना की पसंदीदा को-एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने बताया है कि कैसे राजेश खन्ना को देखने के लिए महिलाओं में क्रेज था। उन्होंने बताया है कि कैसे राजेश खन्ना की बस एक झलक पाने के लिए स्टूडियो के बाहर घंटों लंबी कतार में महिलाएं खड़ी रहती थीं। राजेश खन्ना की तस्वीरों से शादी करती थीं महिलाएं।
शर्मिला टैगोर ने कहा, राजेश खन्ना को छूने, उनके कपड़ों को खींचने, उनकी तस्वीरों से शादी करने और ना जाने क्या-क्या उनकी फीमेल फैंस किया करती थीं। शर्मिला टैगोर कहती हैं, राजेश खन्ना सिर्फ उन फीमेल फैंस के दिल के धड़कन ही नहीं थे बल्कि एक आइडल भी थे।

"स्टूडियो के बाहर 9 से 90 उम्र तक की महिलाओं की लगी रहती थी लंबी कतार"
'राजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' में शर्मिला टैगोर कहती हैं, ''जहां हम शूटिंग करते थे, वहां स्टूडियो के बाहर 9 से 90 साल तक की उम्र की महिलाओं की लंबी कतार रहती थीं। लड़कियों से लेकर महिलाएं सब बस राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए घंटों खड़ी रहती थीं।'
शर्मिला टैगोर कहती हैं, ''उनमें (राजेश खन्ना) शायद वे गुण नहीं थे, जो आमतौर पर एक अभिनेता होने के साथ जुड़े होते हैं। उनके पास तो बस उनकी एक प्यारी सी मुस्कान और बेहतरीन आवाज थी, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया था।''

राजेश खन्ना की शादी के बाद कई महिलाएं पहनने लगी थीं सफेद कपड़े
देवी मैगजीन के मुताबिक, "राजेश खन्ना के डिंपल कपाड़िया के साथ शादी करने की खबर उस साल की सबसे बड़ी खबर बन गई थी। लाखों महिलाओं का दिल टूट गया था। कई महिलाएं सदमे की स्थिति में चली गई थीं। जबकि कुछ महिलाएं जिन्होंने राजेश खन्ना की तस्वीर के साथ शादी की थी, उन्होंने विधवा जीवन जीने का फैसला कर लिया था, वो सफेद कपड़े पहनने लगी थीं।
'राजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' के लेखक यासिर उस्मान कहते हैं, "ज्यादातर राजेश खन्ना को लोग एक रोमांटिक अभिनेता के रूप में याद करते है, क्योंकि उन्होंने अपने आसपास सभी उम्र की महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराया था।












Click it and Unblock the Notifications