क्या सच में रजत शर्मा ने लाइव TV पर कांग्रेस नेता रागिनी नायक को कहे अपशब्द? अब रोते हुए Video वायरल
Rajat Sharma And Ragini Nayak: देश के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रजत शर्मा के टीवी डिबेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा है कि, उन्हें टीवी डिबेट के दौरान रजत शर्मा ने अपशब्द कहे हैं।
रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा रजत शर्मा पर ऑन-एयर 'अपशब्द' कहने का आरोप लगाने के एक दिन बाद, इंडिया टीवी ने मंगलवार (10 जून) को एक बयान जारी कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही हैं। इंडिया टीवी ने कहा है कि रजत शर्मा पर लगाए गए आरोप 'बिल्कुल झूठ' है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं मौसमी सिंह? जिनको प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दिखाए तेवर, कहा- 'ये टीशर्ट ले लो...'
रागिनी नायक ने क्या आरोप लगाए हैं?
रागिनी नायक ने वायरल वीडियो को शेयर कर कहा है कि, ''पहला वीडियो 'X' पर मेरे संज्ञान में लाया गया! इसमें रजत शर्मा, ऑन एयर मुझे एक भद्दी गाली देते हुए दिख रहे हैं! मैंने फैक्ट चेक किया है। चैनल से इसी वीडियो का रॉ फुटेज निकाला है। पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्तर क्या होगा? कोई जवाब है आपके पास रजत शर्मा?''
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए दिखीं रागिनी नायक
रागिनी नायक ने 11 जून को किए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए कहा,
''रजत जी, आपने मुझे गाली दी। ये वीडियो मेरे मां-बाप, मेरे सास-ससुर और मेरे बच्चों ने देखा। आपने मुझे गाली इसलिए दी, क्योंकि मैं ईमानदारी से अपना काम कर रही थी। आपने सिर्फ गाली ही नहीं दी, इसके बाद मुझे धमकाना शुरु किया। आपको लगता है कि हम धमकाने से डर जाएंगे?''

रजत शर्मा की तरफ से अब कांग्रेस नेताओं को दी गई चेतावनी
इंडिया टीवी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा तीनों को चेतावनी दी है। इंडिया टीवी की लीगल हेड रितिका तलवार ओपेन लेटर में लिखा है, ''मैं आपको भारत के सबसे सम्मानित पत्रकार और टेलीविजन एंकर रजत शर्मा की ओर से लिख रही हूं, जो चार दशकों से भी अधिक समय से इस पेशे में हैं और उनकी विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा बहुत अधिक है। रजत शर्मा ऑन एयर और ऑफ एयर दोनों जगह अपने सुसंस्कृत और सभ्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। दुनिया भर के टेलीविजन दर्शक उनकी विनम्र और सौम्य एंकरिंग शैली की सराहना करते हैं।''

ये भी पढ़ें- कौन हैं पलकी शर्मा, जिन्होंने लंदन में 'मोदी' के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों की उड़ाई धज्जियां, Video वायरल
इंडिया टीवी ने कहा- झूठा आरोप लगाकर रजत शर्मा की छवि खराब की जा रही है
रितिका तलवार ने आगे लिखा, ''हमने सोशल मीडिया पर आपके पोस्ट देखे हैं, जहां आपने रजन शर्मा पर ऑन एयर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आपके द्वारा आपके पोस्ट में लगाए गए आरोप बिल्कुल झूठे हैं और उनका कोई आधार नहीं है। वे दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक हैं और स्पष्ट रूप से फर्जी खबर है। आपने प्रतिष्ठा वाले व्यक्तित्व पर झूठा आरोप लगाकर सार्वजनिक शालीनता की सभी सीमाओं का उल्लंघन किया है। हम इस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं।''
ये भी पढ़ें कौन हैं रागिनी? जिनके कारण रजत शर्मा हो रहे हैं ट्रोल, सोशल मीडिया पर मचा घमासान
इंडिया टीवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी उठाए सवाल!
रितिका तलवार आगे लिखती हैं, ''इस बीच, हमें पता चला है कि आप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रस्ताव देकर और एक बार फिर से वही निराधार, झूठी और अपमानजनक खबर प्रसारित करके झूठी कहानी को और बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। हम आपको चेतावनी देते हैं कि आप ऐसा मत कीजिए। हम फिर से दोहराते हैं कि रजन शर्मा ने निजी या सार्वजनिक जीवन में कभी भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं किया है। आपके द्वारा गैर-मौजूद और काल्पनिक बातों से निकाले गए निष्कर्ष अपने आप में मानहानिकारक हैं। हमारे पास कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है।''












Click it and Unblock the Notifications