कौन हैं मौसमी सिंह? जिनको प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दिखाए तेवर, कहा- 'ये टीशर्ट ले लो...'
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता और निर्वाचित सांसद राहुल गांधी का लोकसभा चुनावों के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी महिला पत्रकार मौसमी सिंह का मजाक बनाते दिख रहे हैं। मौसमी सिंह जानी-मानी महिला पत्रकार हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौसमी सिंह के सवाल पूछने के बाद राहुल गांधी ने उन्हें 'गोदी मीडिया' कह दिया। मौसमी सिंह ने पूछा था, ''कई बार जब सेशन होता है, सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने होता है, जेपीसी की मांग होती, और सेशन पर सेशन वॉश आउट हो जाता है और जनका का पैसा वेस्ट होता? इसपर राहुल गांधी कहते हैं, 'ये तो बीजेपी की लाइन है।'

ये भी पढ़ें- कौन हैं पलकी शर्मा, जिन्होंने लंदन में 'मोदी' के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों की उड़ाई धज्जियां, Video वायरल
राहुल गांधी ने कहा- 'एक ऐसी टीशर्ट ले लो, ना आप...'
राहुल गांधी मौसमी सिंह को अपनी टीर्शट दिखाते हुए कहते हैं, ''एक ऐसी टीशर्ट ले लो ना आप, मैं आपको दे दूंगा। उनका (भाजपा) सिंबल भी दे दूंगा आपको, ये उनकी (भाजपा) लाइन है।''
जिसपर मौसमी सिंह कहती हैं, 'सवाल आपको पसंद नहीं आया तो, वो अलग बात है।' राहुल गांधी बोलते हैं, 'नहीं सवाल, मुझे बहुत पसंद आया है।' मौसमी सिंह ने कहा, ' इस तरह से आपको ऊंगली उठाने की जरूरत नहीं है। ये सब मत बोलिए, कि मुझे बीजेपी का बैच पहनना चाहिए।'
मौसमी सिंह ने राहुल गांधी के बगल में बैठे जयराम रमेश से कहा, ''आपको भी जयराम साहब ये बोलना चाहिए। ये गलत बात है। मैंने बस सवाल ही तो पूछा था।''
कौन हैं मौसमी सिंह? (Who is Mausami Singh)
मौसमी सिंह एक महिला पत्रकार हैं। वर्तमान में मौसमी सिंह आजतक और इंडिया टुडे न्यूज चैनल के लिए काम करती हैं। इंडिया टुडे न्यूज ग्रुप में मौसमी सिंह संपादक (एडिटर) के पद पर हैं। मौसमी सिंह राजनीति बीट कवर करती हैं। उन्हें पत्रकारिता का एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
ये भी पढ़ें- Palki Sharma: जल भुनेंगे भारत विरोधी.. पालकी शर्मा के 13 मिनट के ऑक्सफोर्ड वीडियो में ऐसा क्या है?
राजदीप सरदेसाई से लेकर अजीत अंजुम तक ने की राहुल गांधी की आलोचना
वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा,
''मैं मौसमी सिंह को ऐसे रिपोर्टर के तौर पर जानता हूं, जो चैनल में काम करते हुए भी गोदी मीडिया का हिस्सा नहीं बनी हैं। वाजिब सवाल करती है और मोदी की सत्ता के सामने बिना झुके अपनी आवाज बुलंद रखती है। राहुल गांधी को ऐसे रिपोर्टर के सवाल का जवाब देना चाहि , न कि उसे बीजेपी से जोड़कर मखौल उड़ाना चाहिए। राहुल गांधी पहले भी कुछ पत्रकार के साथ ऐसे पेश आ चुके हैं। उन्हें सही पत्रकारों के बारे में समझदारी विकसित करनी चाहिए।''
पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कहा,
''राहुल गांधी का यह दावा देखकर बहुत दुख हुआ कि मौसमी सिंह ने ''बीजेपी बैज/टीशर्ट'' सिर्फ इसलिए पहनी है क्योंकि उन्होंने उनसे एक बिल्कुल जायज सवाल पूछा था। मैं मौसमी सिंह को लंबे समय से जानता हूं और वह एक निडर पत्रकार हैं जो ईमानदारी से रिपोर्ट करती हैं। नेताओं को उन पत्रकारों को निशाना बनाना बंद कर देना चाहिए जो बस अपना काम कर रहे हैं। राहुल गांधी किसी सवाल का जवाब न देने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को ''पार्टी एजेंट'' बताकर उन पर हमला करने का यह रवैया बंद होना चाहिए। हां, ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपनी बुनियादी ईमानदारी को छोड़ दिया है, हां विपक्ष के साथ अक्सर गलत व्यवहार किया जाता है, लेकिन हर पत्रकार से नाराजगी रखना बंद करना चाहिए। जैसे 'सब नेता' चोर नहीं होते, वैसे ही हर पत्रकार समझौतावादी नहीं होता। और हमें आपके सर्टिफिकेट की भी जरूरत नहीं है। मौसमी के साथ हम सब हैं।''
यूजर हर्ष वर्धन त्रिपाठी ने लिखा, ''सत्ता से दूर हुए 10 साल हो चुके हैं, फिर भी राहुल गांधी पत्रकारों से जिस अंदाज में कैमरे के सामने बदतमीजी करते हैं, उससे आप सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं कि बिना कैमरे के कितनी बदतमीजी करते होंगे। राहुल गांधी के मन में सवाल नहीं था तो मौसमी सिंह का सवाल बीजेपी का सवाल हो गया। इससे पहले भी राहुल गांधी लगातार यही करते रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications