कौन हैं पलकी शर्मा, जिन्होंने लंदन में 'मोदी' के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों की उड़ाई धज्जियां, Video वायरल

Palki Sharma Oxford Speech: भारतीय पत्रकार पलकी शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में था।

महिला पत्रकार पलकी शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो भारत की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों के खिलाफ ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधित करते दिख रही थी। उनका वीडियो इतना वायरल हुआ था कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके इस वीडियो को साझा किया थाा।

Palki Sharma Oxford Speech

PM मोदी बोले- पलकी शर्मा, आपने बदलते भारत की खूबसूरत झलक दिखाई

पलकी शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पलकी शर्मा के इस वीडियो को शेयर किया है और उनकी तारीफ की है। पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ''आपने पूरे भारत में हो रहे व्यापक बदलावों की खूबसूरत तस्वीर पेश की है।''

इस वीडियो में पलकी शर्मा ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक सभा को संबोधित कर रही हैं और बता रही हैं कि पिछले 10 सालों में भारत में कैसे बदलाव हुए हैं। हालांकि ये वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

पलकी शर्मा ने कहा- मेरी बातें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

पलकी शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''ऑक्सफोर्ड यूनियन में करीब एक साल पहले मेरी तरफ से की गई बातें, फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मैंने वहां बताया था कि भारत में क्या बदला है। अपने तर्कों के समर्थन में घटनाओं और किस्सों का भी जिक्र किया था। मुझे अच्छा लग रहा है कि आप लोगों को ये बहुत पसंद आ रहा है।''

पलकी शर्मा का ये वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहा है क्योंकि इनके संबोधन से ठीक पहले ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारत विरोधी संबोधन हुआ था। पलकी शर्मा के इस वायरल वीडियो के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि ये कौन हैं और अब-तक पत्रकारिता करियर में क्या-क्या कर चुकी हैं? आइए जानें कौन हैं पलकी शर्मा

Palki Sharma Oxford Speech

Who is Palki Sharma: कौन हैं पलकी शर्मा?

  • पलकी शर्मा उपाध्याय (Palki Sharma Upadhyay) एक भारतीय पत्रकार, न्यूज एंकर और डिजाइनर हैं।
  • पलकी शर्मा फिलहाल Firstpost में बतौर न्यूज एंकर और संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इससे पहले 2 सितंबर 2022 को उन्होंने WION न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था। पलकी शर्मा देश के लगभग हर शीर्ष मीडिया संस्थान में काम कर चुकी हैं।
  • पलकी शर्मा ने अपने ट्विटर बॉयो में पत्रकारिता में अपनी दिलचस्पी 'विदेशी मामले' (foreign affairs) की बताई है।
Palki Sharma Oxford Speech
  • पलकी शर्मा के पति भी देश के जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय हैं। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं।
  • पलकी शर्मा का जन्म 29 मई 1982 को राजस्थान के पिलानी में हुआ है। उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। पलकी के पास आईसीजी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है। पलकी एलायंस फ्रैंकेइस डी, दिल्ली से प्रमाणित सी1 फ्रेंच लर्नर भी हैं।
  • 2002 में पलकी शर्मा ने पत्रकारिता में अपना करियर भारत के सबसे बड़े प्रसारण टेलीविजन नेटवर्क दूरदर्शन के साथ एक न्यूज एंकर के तौर पर शुरू किया था। दूरदर्शन पर एंकरिंग करने के अलावा पलकी शर्मा चैनल पर करंट अफेयर्स पर शॉर्टलिस्टिंग, फॉर्मेटिंग और स्टोरी लिखने का काम करती थीं।
Palki Sharma Oxford Speech
  • 2004 में पलकी हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़ीं और स्टाफ राइटर के रूप में काम किया था। मई 2005 में पलकी ने भारत के सबसे बड़े अंग्रेजी भाषा के समाचार टेलीविजन चैनल 'सीएनएन-न्यूज18' के साथ एंकर और सीनियर एडिटर के रूप में काम करना शुरू किया। उन्होंने 10 सालों तक यहां काम किया था। यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, उद्योगपति से लेकर लेखकों, खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों का इंटरव्यू लिया था। इस दौरान पलकी पुस्तकों की समीक्षा भी करती थीं।

  • 2007 में पलकी को बेस्ट न्यूज रीडर का खिताब दिया गया था। 2020 में उन्हें न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स (ENBA) में "ग्रेविटास" के लिए अंग्रेजी में 'बेस्ट इंटरनेशनल न्यूज शो' से भी नवाजा गया था।
  • पलकी इसके बाद iTV नेटवर्क, WION जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+