राजस्थान की दो और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट के लिए हुआ उपचुनाव
Recommended Video

नई दिल्ली। राजस्थान के अजमेर और अलवर की लोकसभा सीटों और मंडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए आज उपचुनाव हुआ। वहीं पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में वोट डाले गया। अजमेर में 65.33 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं अलवर लोकसभा क्षेत्र में 4:30 बजे तक करीब 57-57 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर 70 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके है। तीनों ही जगह मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लाइनें नजर आई, कुछ स्थानों पर ईवीएम खराबी के चलते कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित भी रहा।

वैसे इन चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में राजस्थान में करणी सेना के बवाल के बाद बीजेपी के मतों पर फर्क पड़ सकता है। आपको बता दें कि अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. करण सिंह यादव और बीजेपी के डा. जसवंत यादव आमने-सामने हैं तो वहीं अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा और बीजेपी के रामस्वरूप का क़ॉा मुकाबला है तो वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के शक्ति सिंह और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच कड़ी टक्कर है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर नजर
मतदान तके मद्दे नजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे , चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। तो वहीं पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया लोकसभा और नवपाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ, दोनों ही सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। उपचुनाव के परिणाम की घोषणा एक फरवरी को होगी। हावड़ा जिले के उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल सांसद सुल्तान अहमद और नॉर्थ 24 परगना जिले के नवपाड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक मधुसुदन घोष के निधन के कारण इन सीटों पर चुनाव हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications