राजस्थान पुलिस ने आईएसआई के एजेंट को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप से भेजता था गोपनीय सूचनाएं

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए एजेंट के तौर पर काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वो व्हाट्सएप के जरिए गोपनीय सूचनाएं भेजता था। राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम और इंटेलिजेंस एजेंसियों के सयुंक्त ऑपरेशन में मोहम्मद परवेज को गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच चल रही है।

Rajasthan police arrested an agent of Pakistan ISI

मोहम्मद परवेज को साल 2017 में एनआईए ने भी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया था। अतिरिक्त महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार 42 साल का मोहम्मद परवेज दिल्ली का रहने वाला है। उसे एक कोर्ट में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान में आईएसआई के लोगों से संपर्क में था और बीते 18 साल में 17 बाजार पाकिस्तान जा चुका है। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई उसे जरूरी खुफिया जानकारी जुटाने के लिए सभी तरह का सहयोग कर रही थी। मिश्रा के अनुसार परवेज लोगों से पाकिस्तानी दूतावास से जल्द वीजा दिलाने के लिए पासपोर्ट व फोटो लेता था और इनके आधार पर सिम खरीद लेता था। उसने रणनीतिक महत्व की जानकारी पाने के लिए फर्जी पहचान से सेना के जवानों को भी हनीट्रेप में फंसाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+