जयपुर रैली में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस को आजकल कुछ लोग 'बेल'गाड़ी बोलने लगे हैं
जयपुर। प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक रैली को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने करीब 2100 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। जयपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की वसुंधरा सरकार की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अब कांग्रेस को 'बेल गाड़ी' कहने लगे हैं क्योंकि पार्टी के कई नेता जमानत पर हैं। जयपुर में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। राजस्थान में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री @narendramodi के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी। #PadharoMharePM pic.twitter.com/1ZjJmars9M
— BJP LIVE (@BJPLive) July 7, 2018












Click it and Unblock the Notifications