Assembly Elections 2023: 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान, कहां-कब डाले जाएंगे वोट? देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए आज चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। जहां मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में पिछली बार की तरह इस बार भी एक चरण में चुनाव होंगे। तो वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।

मध्य प्रदेश में 230, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है।चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया, चुनाव आयोग ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया और सभी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों के साथ बैठकें कीं। हमने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की. उनके सुझाव और फीडबैक लिए हैं।

Rajasthan MP Chhattisgarh Assembly Election Dates

पांच राज्यों के चुनाव का पूरा शेड्यूल:

Rajasthan MP Chhattisgarh Assembly
  1. मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा।
  2. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा।
  3. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा।
  4. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा।
  5. तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा।
  6. सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

इन 5 राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। इन 5 राज्यों में 1 लाख 77 हजार वोटिग स्टेशन बनाए गए है। इस बार 60लाख नए वोटर पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। पांच राज्यों में 2,900 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर युवा अधिकारी कमान संभालेंगे।

मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगी। इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+