राजस्थान: बीजेपी बोली- हमने कभी भी फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं की
जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी संकट में अशोक गहलोत खेमा मजबूत नजर आ रहा है। गहलोत सरकार को अल्पमत में बताने वाले बीजेपी नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद्र कटारिया ने अहम बयान दिया है। गुलाबचंद्र कटारिया ने कहा कि, उन्होंने कभी भी फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं की है। बीजेपी को बिना वजह इस विवाद में घसीटा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुड्डा ने संजय जैन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Recommended Video
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद्र कटारिया ने रविवार को कहा कि, बीजेपी ने कभी फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं की और ना ही अभी कर रही है। हम उनकी लड़ाई देख रहे हैं। जब समय सही होगा और हमें कुछ करना होगा, हम चर्चा करेंगे और उस दिशा में आगे बढ़ेंगे। अब तक हमें अनावश्यक रूप से इस मामले में घसीटा जा रहा है। कटारिया ने कहा कि, सरकार के पास फोन टैप करने का अधिकार है, लेकिन इसे होम डिपार्टमेंट से अनुमोदन में लाने के बाद ही किया जा सकता है। कोई भी निजी व्यक्ति इसे करने के लिए अधिकृत नहीं है। कुछ लोकेश शर्मा, जिन्हें सीएम का ओएसडी कहा जाता है, ने इसे किया था। वह अधिकृत नहीं हैं, उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है।
वहीं कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुड्डा ने कहा कि, संजय जैन आज से 8 महीने पहले मेरे पास आया था, इसने मेरे से बात की थी कि आप वंसुधरा जी से मिल लो। इनके दलाल सक्रिय थे लेकिन इनके मंसूबे पूरे नहीं हुए।बहुमत नहीं होता तो अब तक ये(बीजेपी) फ्लोर टेस्ट की मांग करने लग जाते। इनको पता है कि हमारे साथ बहुमत है इसलिए ये हाउस के अंदर फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications