किसान कर्ज माफी पर बोले राहुल गांधी- 2 दिनों में निभाया अपना वादा
Recommended Video

जयपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान कर दिया। अशोक गहलोत सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, राजस्थान सरकार 2 लाख रुपये तक के किसान ऋण को माफ करेगी। वहीं, राजस्थान सरकार की इस घोषणा के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया और कहा कि हमनें 10 दिनों में कर्ज माफ करने का वादा किया था और 2 दिनों में ही इस वादे को पूरा करके दिखाया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'इट्स डन, हमनें 10 दिनों में कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन 2 दिनों में ही इसे पूरा कर दिखाया। बता दें कि सरकार के इस कदम से राजस्थान सरकार के खजाने पर 18,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नई मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी गई थी।
दरअसल, विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो किसानों के 2 लाख तक के ऋण माफ किए जाएंगे। किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे को राहुल गांधी जोर-शोर से उठा रहे हैं और पीएम मोदी पर देशभर के किसानों का कर्ज माफ करने को लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications