राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर करने वाली वकील को अशोक गहलोत ने हटाया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका दायर करने वाली वकील की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छुट्टी कर दी है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट में रुचि कोहली ने याचिका दायर की थी। याचिका दायर करने वाले वकील रुचि कोहली राजस्थान सरकार की वकील हैं। जिन्हें राजस्थान सरकार ने हटा दिया है। सूत्रों की मानें तो रुचि के इस कदम से राजस्थान सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ी, जिसके चलते उन्हें हटा दिया गया

ashok

जानकारी के अनुसार सरकार ने पिछले हफ्ते ही रुचि कोहली के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे दिया था। उन्हें वकीलों के पैनल से हटाने का फैसला शनिवार को लिया गय, जिसके बाद रुचि कोहली को इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि राफेल मुद्दे पर जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने पहले फैसला दिया था, उसी का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को चोर कहा है। राहुल के इसी बयान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर की गई थी।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी के खिलाफ मीनाक्षी लेखी ने याचिका दर्ज की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से जवाब मांगा था। राहुल गांधी को इस मामले में सोमवार तक जवाब दाखिल करना है, इस मामले की सुनवाई 22 अप्रैल को होनी है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नए दस्तावेजों के आधार पर राफेल डील पर पुनर्विचार याचिका स्वीकार किए जाने को 'चौकीदार चोर है' के रूप में पेश करने की वजह से राहुल को नोटिस जारी किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+