राजस्थान: चुनाव नतीजों के बीच सियासी गहमागहमी तेज, सचिन पायलट ने की 8 निर्दलीय उम्मीदवारों से बात

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन अभी भी वह उस जादुई आंकड़े से दूर है जो उसे सत्ता पर काबिज करेगा। चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान में चुनाव नतीजों के बीच सचिन पायलट ने की 8 निर्दलीय उम्मीदवारों से बातचीत कर रहे हैं। पार्टी की ओर से इस तरह के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

rajasthan election results 2018 Congresss Sachin Pilot in talks with 8 independents in Rajasthan

मतगणना के बीच में राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि, हमने पहले समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ काम किया है, हम इस बार भी उनके संपर्क में हैं। बीजेपी के लोगों ने दूसरे राज्यों में तोड़फोड़ कर सरकार बनाई है, लेकिन राजस्थान में यह नहीं चल पाएगा। देश में जो माहौल बन रहा है, वह बीजेपी के खिलाफ बन रहा है, तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

मुख्यमंत्री के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि, हमारा फोकस है कि एक स्थायी सरकार बने, यह कोई मुद्दा नहीं है। नोटबंदी, जीएसटी, महिलाओं-किसानों पर अत्याचार की वजह से बीजेपी के खिलाफ हर तरफ गुस्सा है। रिजल्ट का इंतजार करिए, हम आसानी से 100 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे, लेकिन जो बीजेपी विरोधी दल हमारे साथ आना चाहते हैं उनका स्वागत है। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, हमारे कार्यकर्ताओं और जनता के संघर्ष का परिणाम है यह नतीजा है।

वहीं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि, हमें जनता ने बहुमत दिया है, नंबर आगे पीछे हो सकते हैं लेकिन बहुमत हमारे साथ है, हम सरकार मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री पद पर फैसला क्या होगा यह परिणाम आने पर ही पता चलेगा, बाकी निश्चिंत रहिए सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। राहुल गांधी ने लोगों के बीच मुद्दे उठाए, बीजेपी की नीतियों से देश परेशान है, ये नतीजे 2019 के संकेत हैं, ये जनादेश कांग्रेस को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+