Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नर्स भंवरी के भंवर में फंसी गहलोत सरकार, राजस्‍थान में करारी हार

Rajasthan election result:
जयपुर। विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों पर ध्‍यान दें तो भारतीय जनता पार्टी चारों राज्‍यों में भारी बढ़त की ओर है। वहीं राजस्‍थान में तो भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। सीधे शब्‍दों में कहें तो राजस्‍थान में भारतीय जनता पार्टी का सत्‍ता में आना लगभग तय है। चुनाव के परिणाम ने ये तय कर दिया है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्‍थान में जो कुछ भी दावे किये थे वो सभी खोखले निकले। हालांकि अशोक गहलोत पर रिश्‍तोंदारों को मंत्रालय देने का आरोप लगता रहा है मगर गहलोत की मटियामेट करने में नर्स भंवरी देवी कांड ने अहम भूमिका निभाई है।

मालूम हो कि राजस्‍थान में महिला सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। राजस्‍थान में भारतीय जनता पार्टी की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार वसुंधरा राजे ने अपने हर चुनावी रैली में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने भंवरी देवी मामले को उठाया और राजस्‍थान सरकार के मंत्रियों का असली चेहरा सामने लाया। मालूम हो कि भंवरी देवी कांड ने गहलोत सरकार की जड़े हिला दी थी। भंवरी देवी मामले में राजस्‍थान के कद्दावर नेता महिपाल मदेरणा और विधायक मलखान सिंह को जेल जाना पड़ा।

वहीं एक ताजा मामला बाबूलाल नागर के रूप में आया। यह मामला ऐसे समय सामने आया जब राजस्थान में कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी थी। मालूम हो कि एक शादीशुदा महिला ने जूडिशल मैजिस्ट्रेट के सामने शिकायत दर्ज कराई है कि राजस्‍थान के खादी ग्रामोद्योग मंत्री बाबूलाल नागर ने नौकरी का झांसा देकर पहले बलात्कार किया और बाद में धमकी दी कि किसी को बताया तो भंवरी देवी जैसा हाल हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+