शहीद की 5 महीने की बेटी के लिए जिला कलेक्टर ने लिखा भावुक खत, कहा पिता की शहादत को गुरूर बनाना
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मुकुट बिहारी मीणा का आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुर गांव में शहीद को उनकी 5 महीने की बेटी ने मुखाग्नि दी। वो दृश्य बेहद मार्मिक था जब पांच माह की बेटी अपने पिता को अंतिम विदाई दे रही थी। झालावाड़ के जिला कलेक्टर ने शहीद की पांच माह की बेटी के लिए भावुक पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि बेटी आप बड़े होकर अपने पिता की शहादत को अपना नूर और गुरूर बनाना।

अपने पत्र में उन्होंने उस दृश्य के बारे में लिखा जब कॉफिन में बंद तिरंगे में लिपटी शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा और उनकी नन्हीं बच्ची जो पिता को ठीक से पहचान भी नहीं पाई थी वो उस कॉफिन पर बैठ गई, उस पर लेट गई। इस मार्मिक दृश्य ने सबको भावुक कर दिया।
जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी ने बच्ची के लिए ओपन लेटर लिखकर अपनी भावना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि बिटिया आरू, जब आप बड़े होकर देश के शहीदों के बारे में सुनोगी तो तुम्हें गर्व होगा। आप भले ही अपने पिता की अंगुली पकड़कर बड़ी नहीं होगी मगर उनकी शहादत के किस्से आपको रोज सुनने को मिलेंगे। जब पिता की याद आएगी तो बस ये याद रखना कि तुम्हारे पिता की तरह देश के लिए कुर्बान होने का गौरव सबका नसीब नहीं होता। उन्होंनवे फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा कि आपके साथ पूरे देश का आशीर्वाद है।












Click it and Unblock the Notifications