राजस्‍थान में फिर गौ तस्‍करी, तस्‍करों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस ने जिस तस्‍कर को दबोचा है उसका नाम इरशाद है। पुलिस ने 14 गौ वंश को मुक्‍त करवाया। इरशाद ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात बांदीकुई से इन चौदह गौ वंश को गाड़ी में ठूंसकर भरा गया था।

जयपुर। इन दिन गौ तस्‍करी और गौ हत्‍या को लेकर पूरे देश का माहौल गर्म है। राजस्‍थान के अलवर में कुछ दिनों पहले एक गौ तस्‍कर की हत्‍या किए जाने का मामला संसद तक पहुंचा था। इन सबके अलावा गौ तस्‍करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला फिर राजस्‍थान से ही आया है। यहां के भरतपुर में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे गौ तस्‍करों को जब पुलिस ने रोका तो तस्‍करों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी।

राजस्‍थान में फिर गौ तस्‍करी, तस्‍करों ने पुलिस पर की फायरिंग

इतना ही नहीं जब पुलिस ने तस्‍करों को पकड़ने के लिए टायर बस्‍टर तक लगाए लेकिन तस्‍करों ने उसपर से भी गाड़ी दौड़ा दी। कुछ दूर भागने के बाद जब रिम टूट गया तो तस्‍कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने एक तस्‍कर को दबोच लिया है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक तस्‍करों ने पंचर टायर के साथ गाड़ी को करीब 6 किमी तक दौड़ाया।

पुलिस ने जिस तस्‍कर को दबोचा है उसका नाम इरशाद है। पुलिस ने 14 गौ वंश को मुक्‍त करवाया। इरशाद ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात बांदीकुई से इन चौदह गौ वंश को गाड़ी में ठूंसकर भरा गया था और उन्‍हें हरियाणा ले जाया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+