महिला पुलिस ने शादी के कार्ड पर छपवाया कुछ ऐसा की सब कर रहे हैं तारीफ
जयपुर। राजस्थान की महिला सब इंस्पेक्टर की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने अपनी शादी के कार्ड पर कुछ ऐसा छपवाया है कि लोग उनकी वाहवाही कर रहे हैं। राजस्थान ट्रैफिक पुलिस में तैनात महिला सब- इंस्पेक्टर मंजू फौजदार की शादी 19 अप्रैल को होने वाली है। मंजू ने अपनी शादी के कार्ड पर कुछ ऐसा छपवाया है कि वो कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसने भी इस कार्ड को देखा वो मंजू की तारीफ कर रहा है।

शादी के कार्ड पर छपवाया ट्रैफिक रूल
राजस्थान ट्रैफिक पुलिस में तैनात महिला सब- इंस्पेक्टर मंजू फौजदार भरतपुर के कुम्हेर की रहने वाली है। मंजू ने अपनी शादी के कार्ड पर ट्रैफिक रूल छपवाया है। मंजू की शादी के कार्ड में ट्रैफिक नियमों के बारे में संदेश लिखा है। वो कहती हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है।

ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरुक करने की कोशिश
मंजू का कहना है कि वो शादी के कार्ड पर इस तरह के संदेश छपवाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करना चाहती है। वो कहती हैं कि जितने लोगों तक ये कार्ड पहुंचेगा उन तक ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता भी पहुंचेगी।

पिता और भाई की हो चुकी है मौत
मंजू के पिता और भाई की दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार में हुए इस हादसे के बाद से मंजू ने लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक बनाने की ठान ली। पिता का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने पुलिस की नौकरी चुनी और अब लोगों को जागरूक कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications