राजस्थान: सचिन पायलट की जीत, टोंक से यूनुस खान को 54 हजार वोटों से दी मात
जयपुर। राजस्थान के टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट ने जबरदस्त जीत हासिल की हैं। पायलट ने बीजेपी प्रत्याशी और वसुंधरा सरकार सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर युनूस खान को 54,179 वोटों से हराया है। सचिन पायलट ने पहली बार विधानसभा से चुनाव लड़ा था, जिनके खिलाफ बीजेपी ने यूनुस खान को मैदान में उतारा था। बता दें कि यूनुस एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थे, जिन्हें पायलट ने हार का मजा चखाया है।

दो बार सासंद रह चुके 41 साल के पायलट इस वक्त अशोक गहलोत के साथ राजस्थान में सीएम पद के लिए अहम दावेदार माने जा रहे हैं। अब तक पायलट अजमेर से सांसद के रूप में चुनकर आ रहे थे।
कांग्रेस के कद्दवार नेता राजेश पायलट के बेटे सचिन ने पहली बार टोंक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, जो कि एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। टोंक की जनता ने पायलट को बहुत बड़े अंतर से जीत दी है।
पायलट इस बार राजस्थान कांग्रेस प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रहे थे। बता दें कि अब तक आए रुझानों में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पांच साल बाद एक बार फिर कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है।












Click it and Unblock the Notifications