गुस्सा और हंगामा पैदा करने के लिए राम के नाम का इस्तेमाल न करें: अशोक गहलोत
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में 'जय श्रीराम' का उद्घोष करते हुए विपक्षी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि, भगवान राम के नाम का इस्तेमाल हंगामा करने और गुस्सा फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। राज्य विधानसभा में गहलोत ने कहा, अगर कोई अपनी खुशी से भगवान राम का नाम लेता है तो यह अच्छा है, लेकिन अगर किसी को जबरन जय श्री राम के नारे लगाने के लिए कहा जा रहा है, तो यह गलत है। भगवान के नाम लेने और नारे लगाने से अगर ऐसा माहौल बनता है तो हमारे देश की हालत क्या होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'जय श्रीराम, श्रीराम का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम राम होता है। हम उनके नाम को भी लोगों के बीच इस रूप में ले जाएं कि लोगों में अशांति पैदा हो, गुस्सा पैदा हो...यह अच्छी बात नहीं है। दुर्भाग्य है कि जिस प्रकार से मैंने कहा 'जय श्रीराम'...सब खुश हो गए चाहे पक्ष हो या विपक्ष या प्रदेशवासी हो। कोई 'अल्लाह हू अकबर' बोल जाए और कोई ऐतराज करे या कहे कि आपको जबरदस्ती बोलना पड़ेगा तो वह गलत है।
मॉनसून पर भी बोले गहलोत
गहलोत ने राज्य में कुछ दिनों से हो रही अच्छी बारिश का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'अच्छा मॉनसून आया है उसके लिए सबको बधाई। जो चिंता की लकीरें हमारे माथे पर आ रही थीं उनसे छुटकारा मिले उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।'












Click it and Unblock the Notifications