सीएम गहलोत के घर पर हो रही है कैबिनेट बैठक, राज्यपाल के सवालों के जवाबोंं पर चर्चा की उम्मीद
जयपुर। राजस्थान में राजनीतिक संकट जारी है। इस बीच राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव दोबारा वापस भेजे जाने के एक दिन बाद सीएम गहलोत अपने आवास पर कैबिनेट की मीटिंग कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में प्रस्ताव पर राज्यपाल द्वारा उठाए गए सवालों पर विस्तार से चर्चा होगी। वहीं, विधानसभा-सत्र के कामकाज पर भी चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि सचिन पायलट के बगावत के बाद से ही राजस्थान में सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है। विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव पास हो सकता है। ये तीसरी बार होगा जब कैबिनेट विधानसभा सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव पास करेगी।













Click it and Unblock the Notifications