राजस्थान उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ, तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

जयपुर। राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव ने कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी को जबरदस्त पटकनी दी है। कांग्रेस मे अलवर और अजमेर लोकसभा सीटों के साथ मांडलगढ विधानसभा पर कब्जा जमा लिया है। इन उप चुनावों ने कांग्रेस को सबसे बड़ी जीत अलवर से मिली।

congress

अलवर सीट से चुनाव लड़ रहे कर्ण सिंह ने भाजपा के जसवंत यादव को पटखनी दी। अलवर में कांग्रेस के करण सिंह यादव को अब तक 245,774 वोट मिल चुके हैं जबकि भाजपा के जसवंत सिंह यादव को 192,924 वोट मिले हैं। उन्होंने बीजेपी के जसवंत यादव को 1,56,319 वोटों के अंतर से चुनाव में हराया है। अलवर सीट सांसद चांद नाथ योगी के निधन के बाद खाली हो गई थी।

वहीं अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को 154,336 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम स्वरूप लांबा को अभी तक 128,291 वोट मिले हैं। बता दें कि सांवर लाल जाट के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव कराया गया था। उधर प्रदेश की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ ने मांडलगढ़ में भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाडा को 12976 से हरा दिया है।

विवेक धाकड़ को कुल 70143 वोट मिले हैं जबकि शक्ति सिंह हाडा को 57169 वोट मिले हैं। हालांकि शुरुआत में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली थी लेकिन कुछ राउंड के बाद ही कांग्रेस ने लीड हासिल कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+