राजस्थान में भाजपा विधायक की स्वाइन फ्लू से मौत
राजस्थान के मंडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से मौत, फोर्टिस अस्पताल में हुआ निधन
जयपुर। देश में लगातार स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। राजस्थान के मंडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई है। वह काफी समय से स्वाइन फ्लू की वजह से बीमार चल रही थीं। कीर्ति कुमारी जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। कीर्ति कुमारी का निधन 50 वर्ष की उम्र में हुआ है।

कीर्ति कुमारी के निधन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि कीर्ति कुमारी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह हमारे परिवार का एक अभिन्न अंग थीं। ईश्वर से प्रार्थना है की इस दुःखद घड़ी में उनके परिवारजनों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications