Rajasthan Assembly Elections 2018: 20 लाख युवा करेंगे वोट का इस्तेमाल, जयपुर में संख्या सबसे ज्यादा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में 18 से 19 वर्ष की उम्र के 20 लाख से ज्यादा युवा अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रदेश में सबसे ज्यादा जयपुर जिले में 1 लाख 79 हजार 641 युवा मतदाता हैं, वहीं प्रतापगढ़ जिले में सबसे कम 19,001 युवा मतदाता हैं। आपको बता दें कि राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है। 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे। राज्य में पिछली बार कांग्रेस को हराकर बीजेपी ने सत्ता हासिल की थी।वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 28 सितंबर को मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने का एक और मौका दिया गया था। अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 4 करोड़ 76 लाख 72 हजार 871 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 2 करोड़ 48 लाख 46 हजार 295 पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 28 लाख 26 हजार 329 महिला मतदाता हैं, जबकि 238 किन्नर मतदाता हैं। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 20 लाख 29 हजार 680 युवा शामिल हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रमों के सफल संचालन से युवाओं में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति उत्साह बढ़ा है। कुमार ने बताया कि जयपुर जिले में सर्वाधिक 1 लाख 79 हजार 641, जैसलमेर में 21 हजार 26, जालौर में 46 हजार 9, झालावाड़ में 43 हजार 386, झुंझनूं में 71 हजार 219, जोधपुर में 90 हजार 363, करौली में 55 हजार 299, कोटा में 60 हजार 481, नागौर में 93 हजार 737, पाली में 57 हजार 929, प्रतापगढ़ में 19 हजार 1, राजसमंद में 33 हजार 587, सवाई माधोपुर में 37 हजार 169, सीकर में 78 हजार 649, सिरोही में 25 हजार 152, टोंक में 39 हजार 121 और उदयपुर में 90 हजार 260 युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जुड़े हैं।
इसी तरह अजमेर में 76 हजार 647, अलवर में 1 लाख 5 हजार 978, बांसवाड़ा में 53 हजार 562, बारां में 49 हजार 142, बाड़मेर में 70 हजार 747, भरतपुर में 88 हजार 310, भीलवाड़ा में 89 हजार 207, बीकानेर में 59 हजार 425, बूंदी में 36 हजार 409, चित्तौड़गढ़ में 47 हजार 719, चुरु में 66 हजार 508, दौसा में 52 हजार 591, धौलपुर में 54 हजार 61, डूंगरपुर में 37 हजार 635, श्रीगंगानगर में 49 हजार 885 और हनुमानगढ़ में 49 हजार 825 युवा मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए।












Click it and Unblock the Notifications