राजस्‍थान चुनाव: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी और अंतिम सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

जयपुर। कांग्रेस ने रविवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें 18 नाम शामिल किए गए हैं। तीसरी सूची में बीकानेर वेस्ट से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बीडी कल्ला को टिकट दिया गया है। 18 प्रत्याशियों की इस सूची में लोकतांत्रिक जनता दल और राष्ट्रीय लोक दल को दो सीटें और एनसीपी को एक सीट दी गई है। बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है।

राजस्‍थान चुनाव: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी और अंतिम सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

इस सूची में पूर्व में घोषित दो उम्मीदवारों को मैदान से हटा दिया गया है। इनमें बीकानेर ईस्ट से कन्हैयालाल झंवर और केशवराय पाटन से सीएल प्रेमी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की शनिवार को दूसरी सूची जारी की। इस सूची में मानवेन्द्र सिंह का नाम शामिल है। चुनावी मैदान में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ पिछले मानवेन्द्र सिंह को झालरापाटन विधानसभा सीट पर उतारकर मुकाबले और दिलचस्प बना दिया है।

ये है कांग्रेस उम्‍मदरों की तीसरी लिस्‍ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

  1. नोहर से अमित चाचान
  2. बीकानेर वेस्ट से बीडी कल्ला (यशपाल गहलोत की जगह)
  3. बीकानेर ईस्ट से यशपाल गहलोत (कन्हैया लाल झंवर की जगह)
  4. खंडेला से सुभाष मील
  5. तिजारा से एमामुद्दीन अहमद खान
  6. किशनगढ़ बास से डा करण सिंह यादव
  7. मुंडावर से अलायंस लोकतांत्रिक जनता दल
  8. नगर से मुराली लाल गुर्जर
  9. भरतपुर से अलायंस राष्ट्रीय लोक दल
  10. मालपुरा से अलायंस राष्ट्रीय लोक दल
  11. किशनगढ़ से नंदलाल थाकन
  12. जैतारण से दिलीप चौधरी
  13. पाली से महावीर राजपुरोहित
  14. बाली से अलायंस एनसीपी
  15. सुमेरपुर से रज्जू रामावत
  16. कुशलगढ़ से अलायंस लोकतांत्रिक जनता दल
  17. आसिंद से मनीष मेवाड़ा
  18. केशवरायपाटल से राकेश बोयत (सीएल प्रेमी की जगह)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+