Rajasthan Assembly Elections 2018: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट किसे नहीं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की ओर से बुधवार शाम को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। इस सूची में 31 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस सूची में कई वर्तमान विधायकों के टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में देवस्थान राज्यमंत्री और पंचायत राज राज्य मंत्री के टिकट काट दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कुल 14 विधायकों और तीन मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं।

इस लिस्ट में बीजेपी में एक दिन पहले शामिल हुए अभिनेष महर्षि को रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। जबकि यहां से वर्तमान विधायक और राजस्थान देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा के साथ ही पंचायत राज राज्य मंत्री धन सिंह रावत का भी टिकट काट दिया गया है। इसी के साथ रामगंज मंडी से चंद्रकांता मेघवाल का टिकट काटकर केशोरायपाटन शिफ्ट किया गया है। हाल ही बीजेपी में शामिल हुए अशोक शर्मा को राजाखेड़ा से टिकट दिया गया है।
ये है इन 31 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट
- श्रीगंगानगर - विनीता आहूजा
- अनूपगढ़ (एस.सी.) - संतोष बावरी
- संगरिया - गुरदीप सिंह शाहपीणी
- बीकानेर पश्चिम - गोपाल जोशी
- श्रीडूंगरगढ़ - ताराचन्द सारस्वत
- नोखा - बिहारीलाल बिश्नोई
- रतनगढ़ - अभिनेष महर्षि
- सीकर - रतन जलधारी
- दूदू - डॉ. प्रेमचन्द बैरवा
- झोटवाड़ा - राजपाल सिंह शेखावत
- मालवीय नगर - कालीचरण सर्राफ
- बगरू (एस.सी.) - कैलाश वर्मा
- बस्सी (एस.टी.)- कन्हैयालाल मीणा
- चाकसू (एस.सी.) - रामोतार बैरवा
- रामगढ़ - सुखवन्त सिंह
- कठूमर - बाबूलाल मैनेजर
- बसेड़ी (एस.सी.) - छितरिया जाटव
- राजाखेड़ा - अशोक शर्मा
- हिण्डौन (एस.सी.) - मंजू खैरवाल
- सिकराय (एस.सी.) - विक्रम बंसीवाल
- जैसलमेर - सांगसिंह भाटी
- पोकरण - प्रताप पुरी
- शिव - खुमाण सिंह
- चौहटन - आदूराम मेघवाल
- गढ़ी (एस.टी.) - कैलाश मीणा
- बांसवाड़ा (एस.टी.) - अखड़ू महिरा
- कपासन - अर्जुन जीनगर
- नाथद्वारा- महेश प्रताप सिंह
- जहाजपुर - गोपीचन्द मीणा
- केशवराय पाटन - चन्द्रकान्ता मेघवाल
- डग- कालूलाल मेघवाल












Click it and Unblock the Notifications