राजस्थान: ट्रक से भिड़ी बाइक, 4 की मौत और 2 घायल

जयपुर। राजस्थान के सीकर में एक बोरिंग करने वाले ड्रिलिंग ट्रक से बाइक भिड़त में 4 की मौत और 2 लोग घायल हो गए हैं। चश्मदीदों के अनुसार घटना बाइक को बचाने के चक्कर में हुई। सीकर जिला अंतर्गत नीम का थाना में यह दुर्घटना हुई। बताया गया कि बाइपास पर बोरिंग के लिए खुदाई करने वाले ट्रक के सामने बाइक आ गई जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मारे गए लोगों में चार मजूदर (रतिराम, दिनेश, मसुराम) तथा एक बाइक सवार सुदेश जाट की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के थे। हादसे के तुरंत बाद सभी को पास के ही कपिल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने सभी वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications