राजस्थान: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 16 पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड, बजरी माफिया से सांठगांठ पर कार्रवाई

नई दिल्ली। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सभी 16 पुलिसकर्मियों पर गुरुवार को एक साथ निलंबन की कार्रवाई हुई है। आईपीएस अफसर अजय पाल लांबा ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है। लांबा ने बताया है कि एक जांच में बजरी माफिया से रिश्ते रखने की बात सामने आने के बाद सभी पुलिसकर्मियों पर ये कार्रवाई की गई है।

rajasthan 16 policemen suspended in jaipur police commissionerate

आईपीएस अजय पाल लांबा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 16 पुलिसकर्मियों का बजरी माफियाओं के साथ गठजोड़ था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) अजय पाल लांबा ने डिकॉय ऑपरेशन करवाया। तीन टीमों ने ऑपरेशन चलाकर इन 16 पुलिसकर्मियों को पकड़ा, जिसके बाद सभी को सस्पेंड कर दिया गया। जो 16 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए हैं, उनमें चाकसू थाना, जयपुर के सात और शिवदासपुरा थाना, जयपुर के नौ पुलिसकर्मी शामिल हैं।

ोे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+