Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी को इंसाफ दिलाने के लिए खड़ा हुआ सोनम का परिवार, भाई गोविंद ने की फांसी की मांग

राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब आरोपी सोनम का परिवार भी उसके खिलाफ खड़ा हो गया है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि सोनम के भाई गोविंद ने उनसे मुलाकात कर कहा कि सोनम को फांसी होनी चाहिए और वह अब सिर्फ राजा को इंसाफ दिलाना चाहता है।

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि जब सोनम का भाई गोविंद उनसे मिला, तो उसने साफ कहा कि सोनम को फांसी होनी चाहिए क्योंकि वह राजा के लिए बेहद दुखी है। उधर गोविंद ने खुद मीडिया से कहा कि सोनम ने अब तक खुद को दोषी नहीं माना है, और उनके परिवार ने उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। गोविंद का कहना है कि अब वह राजा को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।

Police escort Sonam Raghuvanshi

'100% यकीन है कि सोनम ने ही हत्या की है'
सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने बुधवार को राजा रघुवंशी के परिवार से माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बहन से सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। गोविंद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, 'अब तक जो सबूत सामने आए हैं, उनसे मैं 100% यकीन के साथ कह सकता हूं कि सोनम ने ही राजा की हत्या करवाई है। मैं राजा के परिवार के साथ हूं।'

'हमारा पूरा परिवार सोनम से रिश्ते खत्म कर चुका है'
गोविंद ने यह भी बताया कि न केवल उन्होंने बल्कि उनके माता-पिता ने भी सोनम से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि, 'मेरे माता-पिता को इस केस की पूरी जानकारी आज ही मिली। अब पूरा समाज सोनम का बहिष्कार करेगा।'

विपिन रघुवंशी बोले- गोविंद ने खुद माना सोनम दोषी है
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि गोविंद पहले से संपर्क में था और उसने खुद कहा था कि वह आकर माफी मांगना चाहता है। विपिन के मुताबिक, गोविंद ने स्वीकार किया कि सोनम ने बड़ी गलती की है और उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

'मेरा बेटा फंसाया गया है'- राज कुशवाहा की मां का दावा
उधर, इस केस में आरोपी बनाए गए राज कुशवाहा की मां ने कहा है कि उनका बेटा बेगुनाह है और उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा ऐसा कुछ कर ही नहीं सकता। बता दें कि राज को सोनम का कथित प्रेमी बताया जा रहा है और उसके साथ तीन सुपारी किलर- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi ने हत्या की बात कबूली, SIT की पूछताछ में खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+