श्वेता तिवारी और अभिनव के रिश्ते को लेकर अब पहले पति राजा चौधरी ने किया बड़ा खुलासा

अब श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने मामले को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ और बड़ी बातों का खुलासा किया है।

नई दिल्ली। 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने घरेलू हिंसा के मामले में जमानत मिलने के बाद कहा है कि वो सबकुछ नॉर्मल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। अभिनव कोहली के खिलाफ श्वेता तिवारी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस मामले में अभिनव कोहली की सौतेली बेटी पलक तिवारी ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। अब श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने मामले को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ और बड़ी बातों का खुलासा किया है।

'अभिनव मेरी बेटी पर बॉस की तरह हुक्म चला रहा था'

'अभिनव मेरी बेटी पर बॉस की तरह हुक्म चला रहा था'

spotboye को दिए गए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने बताया, '2010 में श्वेता तिवारी बिग बॉस के घर में थीं और अभिनव कोहली मेरी बेटी और उसकी नानी के साथ उसके घर में रह रहा था। एक बार जब मैं अपनी बेटी से मिलने गया तो मैंने देखा कि अभिनव का व्यवहार उसके प्रति बहुत खराब था। अभिनव एक बॉस की तरह मेरी बेटी पर हुक्म चला रहा था, जैसे- अंदर जाओ, यहां मत बैठो और उसके बात करने का ये तरीका देखकर मेरा खून खौल गया। मैंने उसे ऐसा करने के लिए डांटा और मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। मैंने उसे थाने के बाहर भी थप्पड़ मारा। मैंने पुलिस को यह भी बताया कि वह मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। लेकिन जब श्वेता बिग बॉस के घर से बाहर आईं तो उसने सब कुछ अलग तरीके से लिया और मुझमें ही कमी निकालनी शुरू कर दी, कि उसकी गैरहाजिरी में मैं उसके घर गया और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की।'

'उसने मुझे मैसेज किया, पापा चिंता मत करो, मैं ठीक हूं'

'उसने मुझे मैसेज किया, पापा चिंता मत करो, मैं ठीक हूं'

यह पूछे जाने पर कि क्या उस मामले के बाद पलक ने अपने प्रति घरेलू हिंसा को लेकर उनसे कभी संपर्क किया, राजा चौधरी ने बताया, 'नहीं, कभी नहीं, बल्कि जब मुझे इस मामले के बारे में पता चला और मैंने उससे संपर्क किया, तो उसने मुझे बस मैसेज से जवाब दिया कि पापा चिंता मत करो, मैं ठीक हूं। मैं श्वेता से अलग होने के बाद भी लगातार अपनी बेटी के संपर्क में रहता हूं और हर बार जब भी मैं और श्वेता बात करते थे तो मैं बस यही पूछता था कि मेरी बेटी कैसी हैं? उसकी पढ़ाई कैसी चल रही है? मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। वो एक बहादुर लड़की है। हम सब जानते हैं कि किसी बात को दुनिया के सामने रखने के लिए बहुत साहस की जरूरत होती है। मैं उसके लिए हमेशा तैयार खड़ा हूं। उसे जब भी मेरी जरूरत हो, वो बस एक फोन करे और मुझसे कहे कि पापा मुझे आपकी ज़रूरत है, मैं उसी वक्त उसके साथ खड़ा मिलूंगा।'

'अभिनव ने हदें पार की होंगी, इसलिए श्वेता ने ऐसा किया'

'अभिनव ने हदें पार की होंगी, इसलिए श्वेता ने ऐसा किया'

राजा चौधरी से जब पूछा गया कि अभिनव के परिवार को ऐसा लगता है कि जिस तरह श्वेता ने आपके ऊपर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, ठीक उसी तरह अभिनव के ऊपर भी लगाया है तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मेरा मामला बिल्कुल अलग था क्योंकि मैं अपने परिवार के लिए लड़ रहा था और उसे वापस पाने की कोशिश कर रहा था लेकिन मेरे सारी कोशिशें नाकाम हुईं क्योंकि हम दोनों के बीच में अभिनव ने मतभेद पैदा कर दिए थे। उसने जो मेरे साथ किया, उसी का फल मिल रहा है, क्योंकि ऐसा तो नहीं है कि श्वेता को यह सब करने का शौक है। मुझे लगता है कि अब अगर वो पुलिस के पास गई है, तो जरूर अभिनव ने अपनी अपनी हदें पार कर दी होंगी, जिसकी वजह से श्वेता ने इतना बड़ा कदम उठाया।

'मेरे बेटे अभिनव ने पलक का ख्याल रखा'

'मेरे बेटे अभिनव ने पलक का ख्याल रखा'

आपको बता दें कि इस मामले पर अभिनव की मां पूनम कोहली ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा था, 'अभिनव और श्वेता के बीच पिछले दो साल से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, हालांकि मेरा बेटा लगातार चीजों को सही करने में लगा हुआ था। वह श्वेता के साथ रहना चाहता था क्योंकि उसका बेटा रेयांश अभी बहुत छोटा है और उसका सपना है कि वो अपने दोनों बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रहे। हालांकि उन दोनों के बीच लगातार विवाद बना हुआ था। अभिनव तबसे पलक का ख्याल रखता था, जब वो एक बच्ची थी और राजा चौधरी उसे छोड़कर चला गया था। यहां तक कि जब श्वेता बिग बॉस के घर में थी, तो उस वक्त भी अभिनव ने ही पलक का ख्याल रखा था।'

'वो लोग आसानी से सब कुछ भूल गए'

'वो लोग आसानी से सब कुछ भूल गए'

अभिनव की मां ने आगे बताया, 'पलक के स्कूल में एडमिशन से लेकर, स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग में जाने से लेकर और स्कूल के लिए तैयार करने से लेकर अभिनव ने सबकुछ किया। वो लोग आसानी से सब कुछ भूल गए और इस तरह के झूठे और गंदे आरोप सिर्फ इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि वे मेरे बेटे से छुटकारा पाना चाहते हैं। वो मेरे बेटे को तलाक देना चाहती है। मैं इस बारे में और ज्यादा बातें नहीं करना चाहती। हम चाहते हैं कि मेरे बेटे और श्वेता तिवारी के बीच सबकुछ ठीक हो जाए। हम ये सब अपने बच्चे रेयांश के लिए करना चाहते हैं क्योंकि वह बहुत छोटा है और मैं नहीं चाहती कि इस सबका असर उसके दिलो-दिमाग पर पड़े। अभिनव अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ कर रहा है। वह बहुत छोटा है। सच्चाई एक दिन सामने आएगी कि मेरे बेटे अभिनव ने अपने दोनों बच्चों के लिए कितना बलिदान दिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+