'मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी खतरनाक', राज ठाकरे बोले-तत्काल इस्तीफा दें अनिल देशमुख

'मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी विस्फोटक', राज ठाकरे बोले-तत्काल इस्तीफा दें अनिल देशमुख

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लिखी गई चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मच गया है। कुछ दिन पहले मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाए थे कि सस्‍पेंड पुलिसकर्मी सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने हर महीने 100 करोड़ की वसूली का टॉरगेट दिया था। अब इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है। राज ठाकरे ने कहा है कि मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की लिखी गई चिट्ठी विस्फोटक है, बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से अनिल देशमुख को राज्य के गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। राज ठाकरे से पहले बीजेपी ने अनिल देशमुख से इस्तीफे की मांग की है।

Raj Thackeray

Recommended Video

      Anil Deshmukh पर लगे वसूली के आरोप के बाद सियासत गरमाई, आज सड़क पर उतरेगी BJP | वनइंडिया हिंदी

      शनिवार राज ठाकरे ने परमबीर सिंह द्वारा लिखी गई चिट्ठी को लेकर मराठी में ट्वीट किया। राज ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, ''मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुख्यमंत्री को लिखी गई चिट्ठी विस्फोटक है। इसकी वजह से महाराष्ट्र की छवि खराब हो गई है। गृह मंत्री अनिल देशमुख को तत्काल अपना इस्तीफा सौंप देना चाहिए और इस मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए।''

      एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''अनिल देशमुख को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। अहम मुद्दा विस्फोटक से भरी गाड़ी का है, जो एक उद्योगपति के आवास के पास पाया गया था। मैं केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता हूं। राज्य सरकार इस मामले की जांच कभी नहीं कराएगी।''

      अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या कहा?

      अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत और झूठा बताया है। उन्होंने कहा, ''परमबीर सिंह को मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को साबित करके दिखाना होगा। मैं उनके ऊपर मानहानि का केस करने वाला हूं।'' अनिल देशमुख ने कहा, ये सब उन्हें सिर्फ और सिर्फ बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। सचिन वाजे के गिरफ्तार होने के कई दिनों तक परमबीर सिंह चुप क्यों थे, उन्होंने ये आरोप पहले क्यों नहीं लगाए थे? उन्होंने कहा कि मुकेश अंबानी विस्फोटक केस और मनसुख हिरेन की मौत की जांच को भटकाने के लिए परमबीर सिंह ने ये सब ड्रामा किया है। उन्होंने परमबीर सिंह पर सीएम उद्धव ठाकरे से एक निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+