Raj Kundra Row: कौन हैं गहना वशिष्ठ जो 'पोर्नोग्राफी' केस में कर रही हैं राज कुंद्रा का बचाव

मुंबई, 23 जुलाई। बॉलीवुड की धड़कन गर्ल शिल्पा शेट्टी के पति और देश के जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और ऐप के जरिए उस फिल्म को लोगों को दिखाने का आरोप लगा है। वो इस वक्त पुलिस कस्टडी में हैं, उनको लेकर सोशल मीडिया पर तो काफी बातें हो रही हैं लेकिन बॉलीवुड का एक बड़ा वर्ग उनको लेकर चुप है। तो वहीं अब अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा के ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है और पूनम पांडे को भी आड़े हाथों लिया है।

'कोई भी अश्लील फिल्म नहीं बना रहा था'

'कोई भी अश्लील फिल्म नहीं बना रहा था'

गहना ने कहा कि 'मैं अभी सिर्फ यही कहना चाहूंगी कि वो कोई भी अश्लील फिल्म नहीं बना रहे थे, ये सब नार्मल वीडियोस हैं, जिन्हें इरॉटिका कह सकते हैं। मेरा आप लोगों से निवेदन है कि आप लोग पहले उस वीडियो को देखें और फिर डिसाइड करें कि वो अश्लील है या नहीं।बिना चेक किए कोई राय ना बनाएं। रही बात पूनम पांडे की तो आपको बता दूं कि साल 2011 में जब विश्वकप चल रहा था तो उन्होंने ऐलान किया था कि वो भारत के जीतने पर न्यूड हो जाएंगी। वो और उसके पति लंबे वक्त से ऐसे काम कर रहे हैं, ऐसे में राज कुंद्रा बीच में कहां से आ गए। पूनम की बातें बेसिर-पैर की हैं।'

'राज कुंद्रा अश्लील वीडियो नहीं बनाते'

'राज कुंद्रा अश्लील वीडियो नहीं बनाते'

मालूम हो कि गहना को फरवरी में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक पोर्न वीडियो रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वो हाल ही में जमानत पर बाहर आई हैं,जिसके बाद उन्होंने ये बयान दिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे हुए सभी इल्जाम को भी बेबुनियाद और गलत बताया है, उन्होंने कहा कि ' जिस वीडियो के लिए मुझे फंसाया गया है,उस में कुछ भी अश्लीलता नहीं थी। मैंने राज कुंद्रा के साथ काम किया है, लेकिन हम अश्लील वीडियो नहीं बनाते।'

Recommended Video

    Porn Film Scandle Case: Raj Kundra की Police Costody 27 जुलाई तक बढ़ी | वनइंडिया हिंदी
     'शमिता शेट्टी संग फिल्म बनाने वाले थे राज'

    'शमिता शेट्टी संग फिल्म बनाने वाले थे राज'

    गहना ने यह भी दावा किया है कि राज अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। जिस एप की बातें हो रही हैं उस पर रिऐलिटी शो, चैट शो, म्यूजिक वीडियो, कॉमिडी शो जैसे शो प्रसारित होते ना कि अश्लील फिल्में।

    कौन हैं गहना वशिष्ठ

    कौन हैं गहना वशिष्ठ

    आपको बता दें कि गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है, जिनका जन्म 16 जून,1988 को भोपाल में हुआ था। वो मिस एशिया बिकनी गर्ल के रूप में जानी जाती हैं। वो मॉडलिंग किया करती थीं और उसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। वो 80 से ज्यादा एड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं तो वहीं तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कई वेब श्रृंखलाओं में भी काम किया है, जिसमें बालाजी की एडल्ट सीरीज 'गंदी बात' सीज़न 3 की वजह से वो काफी चर्चित रही हैं।

    पूनम पांडे ने लगाया है आरोप

    पूनम पांडे ने लगाया है आरोप

    दरअसल बिंदास मॉडल पूनम पांडे ने खुलकर राज कुंद्रा के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने राज कुंद्रा पर उन्हें एडल्ट फिल्मों में लाने का आरोप मढ़ा है। उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ 2019 में शिकायत दर्ज कराई थी। पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा था कि राज कुंद्रा ने उनका आपत्तिजनक मैसेज के साथ फोन नंबर लीक किया था। उन्होंने उन्हें धमकी दी थी और एडल्ट फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का जबरन दवाब डाला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+