राज कुंद्रा के पास था पोर्न वीडियो बनाने का 'प्लान B', वायरल व्हाट्सऐप चैट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई, जुलाई 21: पॉर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा के लेकर हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पोर्न वीडियो केस में फंसे राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा ने मानो आने वाले खतरे को भांप लिया था इसी वजह से कुंद्रा ने अपना प्लान 'बी' तैयार किया था। उन्हें पता था कि वे जांच एजेंसी के दायरे में आ सकते हैं। क्राइम ब्रांच को मिले व्हाट्सऐप चैट इस प्लान 'बी' का खुलासा हुआ है।

राज कुंद्रा ने व्हाट्सऐप पर अपने 'प्‍लान बी' का जिक्र किया था

राज कुंद्रा ने व्हाट्सऐप पर अपने 'प्‍लान बी' का जिक्र किया था

हॉटशॉट ऐप के सस्पेंड होने के बाद राज कुंद्रा ने प्रदीप बख्शी के साथ व्हाट्सऐप पर अपने 'प्‍लान बी' का जिक्र किया था। 'एच अकाउंट्स' नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में प्रदीप बख्‍शी ने बीते साल नवंबर में लिखा कि हॉटशॉट ऐप को गूगल ने सस्‍पेंड कर दिया है। यह भी बताया कि ऐसा नियमों की अनदेखी की वजह से हुआ है। इस पर राज कुंद्रा ने जवाब देते हुए लिखा, 'कोई बात नहीं प्लान 'बी' शुरू हो गया है। ज्‍यादा से ज्‍यादा 2 से 3 हफ्तों में आईओएस और एंड्रॉएड पर नया एप्लिकेशन लाइव होगा।

बोलिफेम था प्लान बी

बोलिफेम था प्लान बी

उमेश कामत और राज कुंद्रा का एक और चैट सामने आया है, जिसमें राज कुंद्रा ने अपने पीए को एक न्यूज आर्टिकल भेजा। इसमें लिखा है कि पॉर्न वीडियो प्रसारित करने वाले 7 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स के मालिकों को पुलिस समन भेज सकती है। इस पर राज कुंद्रा ने जवाब दिया, 'बहुत बढ़िया हुआ कि हमने बोलिफेम की तैयारी की।' उमेश कामत ने इसके जवाब में लिखा, 'हम ऑफिस आकर बात करते हैं। हमें तब तक के लिए एक्‍सट्रीम बोल्ड कॉन्‍टेंट हटा देने चाहिए।'

मूवी की सेल डाउन होने पर राज ने चिंता जताई थी

मूवी की सेल डाउन होने पर राज ने चिंता जताई थी

इस पर राज कुंद्रा कहते हैं, 'मुझे शक है कि इससे फर्क पड़ेगा।' जवाब में कामत लिखते हैं, 'यह इतना गंभीर भी नहीं है। वे लोग सिर्फ आपत्त‍िजनक कॉन्‍टेंट को निकालने के लिए कहेंगे। राज कुंद्रा के इस 'प्लान-बी' का नाम 'बोलिफेम' था। उमेश कामत आगे राज कुंद्रा को बताते हैं कि अभी के लिए फिल्‍मों से हर दिन रेवेन्‍यू मुश्‍कलि से 15 से 20 हजार है। एक स्क्रीनशॉट में राज और प्रदीप के बीच सेल पर बातचीत हुई है। इसमें राज प्रदीप को ये भी बता रहे हैं कि उनकी एक लाइव आर्टिस्ट को पेमेंट नहीं मिला है। वहीं एक में मूवी की सेल डाउन होने पर चिंता जताई है।

लाइव स्‍ट्रीमिंग शुरू करने वाले थे राज कुंद्रा

लाइव स्‍ट्रीमिंग शुरू करने वाले थे राज कुंद्रा

इस पर राज कुंद्रा आगे कहते हैं कि आने वाला भविष्य लाइव कॉन्‍टेंट का है, क्‍योंकि इसमें स्क्रीन रिकॉर्डिंग नहीं हो सकती। इसलिए ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ेगा। राज उमेश से कहते हैं कि पुराने कॉन्‍टेंट को जल्‍दी से बेच दो ताकि 50 लाख रुपये की भरपाई हो जाए। क्राइम ब्रांच का मानना है कि राज कुंद्रा पॉर्न फिल्‍मों की शूटिंग करने के बजाय लाइव स्ट्रीमिंग पर जाने की तैयारी में थे। यही उनकी तैयारी थी, क्‍योंकि अश्‍लील फिल्‍मों को वेबसाइट्स और ऐप्‍स से हटाया भी जाता तो लाइव स्‍ट्रीमिंग जारी रहता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+