राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, उन्ही के कंपनी के 4 स्टाफ देंगे पोर्नोग्राफी केस में गवाही
राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, उन्ही के कंपनी के 4 स्टाफ देंगे पोर्नोग्राफी केस में गवाही
मुंबई, 25 जुलाई: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फिलहाल 27 जुलाई तक पोर्नोग्राफी केस में रिमांड पर हैं। ऐसे में राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा की कंपनी में ही काम करने वाले चार स्टाफ पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में गवाह बन गए हैं। राज कुंद्रा के ये चारों स्टाफ उनके खिलाफ पोर्नोग्राफी केस में गवाही दे सकते हैं। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस सूत्रों ने दी है। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था।

क्राइम ब्रांच जल्द करेगी बयान रिकॉड
क्राइम ब्रांच इन चारों कर्मचारियों से ये जानने की कोशिश करेंगे कि राज कुंद्रा का पूरा बिजनेस कैस चलता है और उनकी बिजनेस डील्स किसके-किसके साथ होती है। उनसे ये पूछा जाएगा कि आखिर पोर्नोग्राफी रैकेट देश और विदेश दोनों जगह कैसे चलया जा रहा था। क्राइम ब्रांच जल्द ही इन चारों कर्मचारियों का बयान रिकॉड करेगी।
Recommended Video

गहना वशिष्ठ को भी क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
वहीं क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ समेत तीनों लोगों समन पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। गहना वशिष्ठ समेत तीनों लोगों से रविवार को ही पूछताछ होगी। बता दें कि गहना वशिष्ठ इसी पोर्नोग्राफी केस में फिलहाल जमानत पर बाहर है। गहना वशिष्ठ को फरवरी 2021 में पोर्न फिल्म बनाने को लेकर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। गहना वशिष्ठ पांच महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर निकली है।

शिल्पा ने पति का किया बचाव, कहा- इरॉटिका और पोर्न में अंतर है
क्राइम ब्रांच ने इस पूरे मामले में राज कुंद्रा की पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की है। फिलहाल शिल्पा शेट्टी का इस केस में कोई कनेक्शन नहीं निकला है। लेकिन शिल्पा ने पूछताछ के दौरान कहा है कि राज कुंद्रा ने पोर्न नहीं बनाई है। शिल्पा ने कहा है कि इरॉटिका और पोर्न में अंतर है।












Click it and Unblock the Notifications