'इनकम टैक्स का उठाया है 4 साल पुराना मामला', युवा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज वाले बयान पर बोले संदीप दीक्षित
Sandeep Dixit on Youth Congress Freezing Bank Account: कांग्रेस नेता अजय माकन के बयान पर संदीप दीक्षित ने जवाब दिया है। अजय माकन के 'युवा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं' वाले बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मामला क्या है, लेकिन मुझे पता चला है कि यह एक झूठा मामला है।
संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्होंने इनकम टैक्स का 3-4 साल पुराना मामला उठाया है और इसमें कोई दम नहीं है। सरकार कांग्रेस से डरी हुई है। यह चुनाव से ठीक पहले किया गया है। यह सब टाइमिंग की बात है।

संदीप दीक्षित ने पीएम मोदी के बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी के 'कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, मोदी को गाली देना' वाले बयान पर संदीप दीक्षित ने कहा कि जिस पीएम को दिन-रात सिर्फ जवाहरलाल नेहरू दिखते हैं, वो दूसरों को बता रहे हैं।
संदीप दीक्षित ने कहा कि पीएम मोदी का ऐसा कोई भाषण नहीं है, जहां वो जवाहरलाल नेहरू के बारे में न बोलते हों। अपने 10 साल के काम के बारे में बात करने के बजाय वह कांग्रेस की आलोचना करते रहते हैं। यह पहली सरकार है जिसने अपने श्वेत पत्र में केवल पिछली सरकार की आलोचना की है।
उन्होंने 53 पृष्ठों में केवल यूपीए सरकार की आलोचना की है। आज पीएम मोदी राजनीति में सबसे बड़े नेता हैं। आप ट्रेंड सेट करेंगे। आप जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी करते रहते हैं, फिर आप हमें क्यों बता रहे हैं?
बता दें कि पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, मोदी को गाली देना। वे विकसित भारत का नाम भी नहीं लेते, क्योंकि मोदी इसके लिए काम करते हैं। वे 'मेड इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' का समर्थन नहीं करते हैं। क्योंकि मोदी इसका समर्थन करते हैं। मोदी जो भी करेंगे, वे उसका उल्टा करेंगे। भले ही इससे देश को नुकसान हो। कांग्रेस का एक ही एजेंडा है 'मोदी विरोध', 'घोर मोदी विरोध'। आज हर कोई कांग्रेस छोड़ रहा है, सिर्फ एक ही परिवार नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications