VIDEO: नगर निगम की बैठक में सभापति के सामने बीजेपी पार्षद ने फैलाया कीचड़
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम की बैठक में नाराज बीजेपी पार्षद मनोज प्रजापति ने सभापति के सामने कीचड़ लाकर फैला दी और जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है कि शहर में सफाई नहीं होने की वजह से बीजेपी पार्षद नाराज चल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम अपने क्षेत्र में अच्छे से काम नहीं कर रहा है।

मनोज प्रजापति काली थैली में कीचड़ लेकर आए थे। इस दौरान सभाकक्ष में जमकर नारेबाजी हुई। उन्होंने कीचड़ को वहीं डाल दिया। इस स्थिति के बाद कुछ देर के लिए सदन को स्थगित किया गया। इसके बाद सभा जब दोबारा शुरू हुई तो भैंसथान के मुद्दे को लेकर हंगामा होने लगा। प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग का बीजेपी पार्षद विरोध कर रहे हैं। हंगामे को देखते हुए सत्ता पक्ष सदन से वॉकआउट कर गए।












Click it and Unblock the Notifications