भूपेश का पढ़ाई में नहीं लगता था मन, पिता से किया था वादा एक दिन सीएम बनकर दिखाऊंगा
भूपेश का पढ़ाई में नहीं लगता था मन, पिता से किया था वादा एक दिन सीएम बनकर दिखाऊंगा
रायपुर। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में शाम करीब 6.30 बजे हुए शपथ समारोह में भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बघेल के साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी केबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। सीएम बनने के बाद से ही उनके घर में खुशी का माहौल है। उनकी मां बिंदेश्वरी बघेल ने बताया कि मैं इस अपनी खुशी का इजहार कैसे करूं ये मुझे समझ नहीं आ रहा है। कुछ बातों को शब्दों में नहीं बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि जब भूपेश बघेल का मन पढ़ाई में नहीं लगता था, एक बार पिता से उन्होंने वादा किया था कि एक दिन सीएम बनकर दिखाऊंगा। अब उन्होंने अपना वो वादा पूरा कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के नए सीएम भूपेश बघेल के बारे में जानिए सबकुछ
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ। बचपन से ही उनकी रुचि राजनीति में आने की थी थी इसलिए होश संभालते ही उन्होंने राजनीति में एंट्री मारी। साल 1980 में राजनीति में आए और 1985 में भारतीय युवा कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद वह दुर्ग जिले के अध्यक्ष बने। फिर 1994 में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने। यहीं से उन्हें राजनीति में जाना-पहचाना चेहरा माना जाने लगा।

आक्रामक तेवर के लिए जाने जाते हैं भूपेश बघेल
भूपेश बघेल अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। बघेल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले भूपेश बघेल को सियासी गलियारे में आक्रामक तेवर के लिए जाना जाता है। भूपेश बघेल के पिता का नाम नंद कुमार बघेल और मां का नाम बिंदेश्वरी बघेल है। उनकी पत्नी का नाम मुक्तिश्वरी बघेल है, उनके चार बच्चे हैं।

बेटे के सीएम बनने पर ये बोलीं बघेल की मां
छत्तीसगढ़ के तीसरे सीएम बनने वाले भूपेश बघेल के बारे में उनकी मां बिंदेश्वरी बघेल ने बताया कि जब उन्होंने 1980 में राजनीति का रूख किया था, तो उन्होंने कहा था कि या तो तुम पढ़ाई कर लो या राजनीति। हालांकि भूपेश बघेल का मन पढ़ाई में नहीं लगा। उन्होंने बताया कि भूपेश ने एक बार अपने पिता जी से और परिवार से वादा किया था कि एक दिन वो सीएम जरूर बनेंगे। आखिरकार उन्होंने अपना वादा पूरा करके दिखा दिया।

घर में छाई खुशियां
बिंदेश्वरी बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों और गरीब लोगों के लिए बहुत काम करने की जरूरत है। रमन सरकार की ओर से चलाई गई एक रुपये में चावल की योजना फेल हो गई थी। मुझे पूरा विश्वास है कि भूपेश जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे। भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उनके घर में भी खुशी छाई हुई है। उनके घर पर जश्न का माहौल है। परिवार के सदस्यों के साथ उनके समर्थकों ने भी पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। वहीं परिवार के सदस्यों के पास लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं।

भूपेश बघेल के बारे में उनकी बेटी ने क्या कहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी स्मिता बघेल ने कहा कि उनके पिताजी ने जिस तरह से लड़ाई लड़ी आज उनकी मेहनत का फल मिला है। वो जब बस्तर जाते थे, तो हमें डर लगता था। उनके पिता बड़े साहसी हैं। बेटी स्मिता बघेल ने आगे कहा कि अब जब वो मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो परिवार को ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। उन पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जो वादे किये हैं, उन वादों को निभाना उनकी प्राथमिकता है।

सीएम बनते ही किसानों को लेकर लिए दो बड़े फैसले
भूपेश बघेल ने सीएम पद संभालते ही किसानों को लेकर दो बड़े फैसले लिए। उन्होंने चुनाव में किसानों के कर्ज माफी को लेकर किए गए वादे के मुताबिक ही कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए। इसका सीधा फायदा लोन लेने वाले किसानों को मिलेगा। भूपेश बघेल ने दूसरा सबसे बड़ा फैसला समर्थन मूल्य को लेकर किया। उन्होंने कहा कि, मक्के के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1700 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा तीसरा फैसला झीरम घाटी घटना पर लिया। इसमें अब तक षड्यंत्रकारियों का खुलासा नहीं हो पाया है। इतिहास में राजनेताओं का ऐसा नरसंहार कभी नहीं हुआ, इसलिए अपराधियों को पकड़ने के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है।

बघेल ने ली सीएम पद की शपथ
छत्तीसगढ़ विधान चुनाव में एक तरफा जीत मिलने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने सोमवार को शपथ ली। राज्य की राजधानी रायपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भूपेश बघेल के अलावा ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंह देव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस पार्टी ने इस बार के चुनाव में 90 सीटों में 68 सीटें जीती हैं, जबकि अब तक सत्ता में रहने वाली बीजेपी को केवल 15 सीटें ही मिली है।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications