VIDEO: गुवाहाटी एयरपोर्ट की छत से टपकने लगा पानी, वेटिंग लाउंज में यात्री हुए परेशान
नई दिल्ली। गुवाहाटी में कल भारी बारिश के बाद एयरपोर्ट के वेटिंग लाउंज में छत से पानी टपक कर जमा हो गया। इसके चलते हवाई यात्रा घंटों परेशान होते रहे। हालांकि, इससे विमानों का परिचालन बाधित नहीं हुआ। बारिश का पानी झरने की तरह एयापोर्ट की छत से गिर रहा था। सूत्रों के मुताबिक पैसेंजर लाउंज में छत से पानी का बहना काफी देर तक जारी रहा। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब जाकर अथॉरिटी जागी और आनन-फानन में उसे ठीक कराया गया।

जानकारी के मुताबिक छत से पानी रात 8.45 बजे से रात 10 बजे तक बहता रहा। गौर करने की बात ये है कि अभी हाल में ही इस छत को रिपेयर किया गया था। एयरपोर्ट के मैनेजर पीके तैलंग के अनुसार, लाउंज की छत को हाल ही में नए रूप में ढाला गया था। हमें लगता है कि ये तकनीकी खामी है। यात्रियों ने दावा किया कि वे बारिश के पानी में पूरी तरह भीग गये थे और उनमें से कई लोगों को अपने सामान के साथ वहां से हटना पड़ा। हालांकि जांच में अब तक इस पूरे मामले के सही कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है।
यात्रियों ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
कई लोगों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस घटना की निंदा की है। कुछ लोगों ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी और सिविल एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा को भी इस मामले की सूचना दी है। अब इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications