उत्तर भारत में हल्की बारिश तो गुजरात में तेज हवाएं, पढ़िए मौसम का हाल

नई दिल्ली। गुरुवार का दिन दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश का साथ शुरू हुआ। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ समेत कई जगह ओले भी पड़े। गुजरात में तेज हवाएं चलीं जबकि उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के चलते कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हालांकि ठंड अभी सामान्य है लेकिन मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार शुक्रवार के बाद एक बार फिर से दिल्ली में घना कोहरा पड़ने वाला है। इस बीच तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

rain in north india and gujrat turns windy, read the weather report

जोरबाग क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्के ओले भी गिरे। सुबह साढ़े आठ बजे तक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर 5.0 मिमि, लोधी रोड पर 0.7 मिमि, आयानगर में 1.2 मिमि बरसात दर्ज की गई। खबर है कि आने वाले शनिवार और रविवार को सुबह घना कोहरा हो सकता है। इस बीच न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक आने की संभावना है। ठंड और कोहरे के चलते दिल्ली पहुंचने वाली 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

बीते बुधवार को दिन में बादलों और हवा की दिशा में बदलाव के चलते तापमान में इजाफा देखने को मिला। इस दिन सफदरजंग मौसम केंद्र ने न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया, सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि इस बार पूरी ठंड के दौरान रैनबसेरे खचाखच भरे रहे। दरअसल बाहर से काम काज के लिए राजधानी आने वाले बेघर लोगों को इन ठंडों में भी रैनबसेरों ने ही सहारा दिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर, कोहरे की वजह से 24 ट्रेनें लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+