दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर, कोहरे की वजह से 24 ट्रेनें लेट
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में ठंड ने लोगों को कंपा के रखा हुआ है। सोमवार की सुबह बेहद घने कोहरे के बाद धूप से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को बारिश के आसार हैं। खबर है कि मंगलवार शाम से बारिश शुरू हो सकती है। ये बारिश बुधवार को भी जारी रह सकती है। इस बीच दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं जिससे तापमान के और अधिक गिरने की संभावना है। मंगलवार को दोपहर तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। कोहरे के चलते विजिबिलिटी 200 मीटर है। इस साल ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और ये अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही।

स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार 5 से 7 फरवरी के बीच दिल्ली में बारिश का मौसम रहेगा जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। बता दें कि वेस्टर्न हिमालय में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है जिसके कारण सेंट्रल पाकिस्तान और राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। कुछ क्षेत्रों में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पहाड़ों की ठंडी हवा सर्दी बढ़ाएंगी। इसके अलावा खबर है कि 8 फरवरी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। धूप निकलती रहेगी। गौरतलब है कि ठंड और कोहरे के चलते यातायात पर भी खासा असर पड़ा है। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की कुल 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही हवाई यातायात भी बाधित हुआ है। वहीं ठंड के चलते शहर भर में रैन बसेरे खचाखच भरे हुए हैं। इनमें बाहर से काम काज के लिये दिल्ली आने वाले लोग अपनी सर्दी की रातें गुजार रहे हैं। ये बेघर लोग हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में नहीं थम रही ठंड, शनिवार को भी शीत लहर के चलते ठिठुरन












Click it and Unblock the Notifications