दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के साथ चली तेज हवाएं
नइ दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर और आस-पास के इलाको में शनिवार शाम हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। बूंदाबांदी से पहले धूलभरी आंधी ने लोगों की परेशान बढ़ा दी, हालांकि बारिश के बाद हवा थोड़ी साफ हो गई। लॉकडाउन के चलते सड़कें खाली थी इसलिए बारिश और तेज हवाओं से किसी को दिक्कत नहीं हुई। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म होने के चलते शनिवार की शाम लोगों को थोड़ी राहत मिली।

देश में मौसम बदल रहा है, कई इलाकों में तापमान बढ़ा है। सप्ताह की शुरूआत में पहली बार दिल्ली में सीजना का सबसे ज्यादा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 2 दिनों से दिल्ली में धूल भरी आंधी ने प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया है। हालांकि शनिवार को बारिश ज्यादा समय के लिए नहीं हुई लेकिन इसस मौसम साफ जरूर हुआ है और गर्मी से भी राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार-शनिवार को हल्की बारिश का अनुमान लगाया था।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते बीते कई दिनों से हवा में प्रदूषण कम हुआ है और लोगों को अच्छी हवा में सांस लेने का मौका मिला। लेकिन पहले राजस्थान से आई धूल भरी आंधी और अब अफ्रीका व अरब देशों से उठे धूल के तूफान ने दिल्ली की हवा में प्रदूषण बढ़ा दिया है। एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 155 के अंक पर रहा। इस स्तर पर हवा मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। सफर के वैज्ञानिक गुफरान बेग के मुताबिक अफ्रीका और अरब देशों के निचले हिस्से में इस समय धूल भरी आंधी चल रही है जिसका असर दिल्ली की हवा पर भी पड़ा है। विदेश से आई यह आंधी राजस्थान की धूल के साथ मिलकर मध्यम स्तर का डस्ट स्टॉर्म बन गई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना संक्रमित , 24 घंटे में 67 नए केस
-
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications