उत्तर में पहाड़ों से लेकर यूपी, दिल्ली-NCR तक 'राहत' की बारिश, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत में मानसून जल्द सक्रिय होने वाला है। इस हफ्ते उत्तर से लेकर दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के राज्यों में मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया। रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। यूपी में पूर्वांचल से लेकर नोएडा तक दिनभर बादल छाए रहे। दिल्ली भी इस बदलाव से अछूता नहीं रहा। नोएडा शहर के अलावा दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी रविवार को बारिश हुई। यहां देहरादून के कुछ हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई।

भारत मौमस विभाग (IMD) के एक पूर्वानुमान के मुताबिक मॉनसून 3 जुलाई तक पूरे देश में फिर से बढ़ने लगेगा। जिसके बाद पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून सक्रिय हो जाएगा। जहां पर तीन जुलाई के बाद अधिक बारिश की संभावना जताई गई है उनमें दिल्ली, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं।

Rain in north to UP Delhi alert in many states

ऐसे में डेढ़ सप्ताह पहले ही मौसम में अहम बदलाव देखे जा रहे हैं। रविवार को दिल्ली, नोएडा और देहरादून में बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में मौसम में काफी उथल पुथल देखी गई। तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं। इस बीच आईएमडी ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बताई है। जबकि उत्तराखंड व पूर्वी यूपी में सात दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 23-25 जून तक व पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में 24 व 25 जून को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में पूर्वी यूपी और छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के छह जिलों में मानसून पहुंच गया है। लू और गर्मी की चपेट में आने से 48 घंटे के दौरान देशभर में 40 लोगों की मौत हुई।

गर्मी से रहेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में गरज और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने क्या कहा?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 27 जून से राजधानी में एक बार फिर आंधी और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 28 जून तक दिल्ली में मॉनसून की एंट्री हो सकती और जुलाई के पहले सफ्ताह में पूरे देश में मानसून एक्टिव हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+