हिमाचल में बर्फबारी के बीच Delhi-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ ठंडा

हिमाचल में बर्फबारी के बीच Delhi-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ ठंडा

नई दिल्ली, 21 सितंबर: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के साथ मनाली की ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिल्ली और उससे सटे हुए आसपास के इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से मौसम ओर सुहाना हो गया है। तो वहीं, हिमाचल के मनाली लेह नेशनल हाइवे 3 में बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से सड़कों के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है। तो वहीं, बारालाचा और तंगलंगला में दो से तीन इंच बर्फबारी हो चुकी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को आगामी पांच दिनों तक इसी तरह बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। इससे पहले, मौसम विभाग ने बुधवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। अगले दो-तीन दिन में मॉनसून के एनसीआर से जाने की संभावना है। बता दें कि मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर समेत बुलंदशहर में भी कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई थी, जिसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया था।

तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश

तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार 21 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते आखिरकार बरस पड़े। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर समेत कई अन्य शहरों में हल्की से तेज बारिश हुई। बताया जा रहा है कि हल्की बारिश का यह सिलसिला शाम तक जारी रह सकता है। यूपी के हापुड़ जिले में भी ठीक-ठाक बारिश हुई। पिलखुवा में पहले धूल भरी आंधी आई फिर कुछ देर तक बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी

हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले के बारालाचा दर्रों में और मनाली लेह मार्ग पर बर्फबारी हो रही है। यहां दो से तीन इंच बर्फबारी हो चुकी है जबकि यह क्रम जारी है। प्रशासन ने पर्यटकों के लिए मनाली-लेह मार्ग बंद कर दिया है। हालांकि अभी स्‍थानीय लोगों के वाहन लेह की ओर से मनाली आ रहे हैं लेकिन बर्फ की रफ्तार ऐसी ही रही तो मार्ग वाहनों के लिए बंद हो सकता है। मौसम के हालात को देखते हुए लाहुल स्पीति प्रशासन सतर्क हो गया है।

प्रशासन ने ट्रैकिंग पर लगाई रोक

प्रशासन ने ट्रैकिंग पर लगाई रोक

लाहुल स्पीति प्रशासन ने मौसम की करवट बदलते हुए देखकर ट्रैकिंग पर रोक लगा दी है। वाहन चालक संजू, नरेंद्र व विक्रम ने बताया कि मनाली लेह मार्ग के सभी उंचाई वाले दर्रों में बर्फबारी हो रही है। उन्होंने बताया फिलहाल वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन बर्फबारी का दौरा ऐसा ही रहा तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दूसरी ओर रोहतांग दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। दर्रों में बर्फबारी को देखते हुए देश भर के पर्यटक कुल्लू मनाली का रुख करने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+