दिल्ली में वीकेंड हो सकता है झमाझम, कई राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है।
नई दिल्ली। दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल हुआ दिख रहा है। संभव है दिल्लीवासी कल संडे के दिन बारिश को एंजॉय कर पाए। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है वहीं रविवार को कोलकाता और बंगलुरु में भी बारिश की संभावना है। यूपी और एमपी के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है।

स्काईमेट के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पंजाब ,पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तृफान और धूल भरी आंधी की संभावना है।उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में धूल भरी आंधी आ सकती है।
दिल्ली एनसीआर बदले हुए मिजाज को देखते हुए लोग अपने संडे को एंजॉय करने की तैयारी में लग गये है। वहीं वीकेंड होने की वजह से लोग इंडिया गेट भी पहुंच रहे है। और मौसम के बदले हुए मिजाज का मजा ले रहे है।{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications