Rain Alert: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज देश के 14 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है, विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 14 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है, बारिश के चलते मुंबई का हाल बेहाल हैस गुरुवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली 30 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 118 में देरी हुई, रेलवे ने भी ट्रैक डूबने से 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया।

अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश

अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने आज भी मुंबई, ठाणे में हल्की बारिश की बात कही है जबकि अगले दो-तीन दिनों के लिए महाराष्ट्र के पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले विभाग ने मुंबई समेत गोवा, मध्यप्रदेश, गुजरात और मध्य महाराष्ट में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में जमकर बरसात होगी।

जानिए कब और कहां के लिए अलर्ट हुआ जारी

जानिए कब और कहां के लिए अलर्ट हुआ जारी

  • 6 सितंबर: गुजरात में भारी बारिश की आशंका, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तेलंगाना में भी होगी बारिश।
  • 7 सितंबर: गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, और केरल में भारी बारिश की आशंका।
  • 8 सितंबर: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, असम और मेघालय में भारी वर्षा की आशंका।
हल्की से मध्यम बारिश की आशंका

हल्की से मध्यम बारिश की आशंका

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में गोवा उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में एक-दो स्थानों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है

एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है

तो वहीं एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है, विभाग के मुताबिक आज एमपी के होशंगाबाद, खंडवा, बैतूल, गुना, धार, राजगढ़, मंदसौर, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, हरदा, उमरिया, सीधी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल व नीमच में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं उत्तरखंड के कुछ इलाकों में आज बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+