अब कई खास ट्रेनों में लें वाई-फाई सेवा का मजा
नई दिल्ली(ब्यूरो) अब भारतीय रेल कई और खास ट्रेनों में वाई-फाई सेवा देने की तैयारी कर रही है। नई दिल्ली और हावड़ा के बीच राजधानी एक्सप्रेस में वाईफाई सुविधा मुहैया कराये जाने के बाद अब भारतीय रेल कई अन्य राजधानी एक्सप्रेस तथा शताब्दी एक्सप्रेस में वाई-फाई सेवा जल्दी शुरू कर देगी।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक, वाई-फाई सेवा दुरंतो एक्सप्रेस में भी शुरू की जाएगी। हावड़ा राजधानी में वाई-फाई सेवा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दी जा रही है। इसकी सफलता के बाद दूसरी रेलों में वाई-फाई चालू हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, 50 रेलवे को वाई-फाई सेवा देने पर रेलवे को 98.6 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। यानी कि मोटा पैसा खर्च कर रही रेलवे मुसाफिरों को सुविधाएं देने के लिए।












Click it and Unblock the Notifications