ट्रेन में अच्छा खाना थोड़ा इंतजार कीजिए
रेल यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान अच्छे ब्रांडेड औऱ पका पकाया खाना खाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, रेलवे और पैक भोजन उपलब्ध कराने वाले निर्माता अभी कीमतों से मुद्दों को ही सुलझाने में लगे हैं। गौरतलब है कि अच्छा भोजना ट्रेन में तभी मिल पाएगा जब यह कीमतों को लेकर उलझ रहे मुद्दों का हल नहीं हो जाता।

ट्रेनों में परोसेजाने वाले खाने की गुणवत्ता के बारे में मिलने वाली शिकायतों के बाद रेलवे ने अच्छा और ब्रांडेड भोजन उपलब्ध कराने का वादा किया था। यह सुविधा तीस अक्टूबर से शुरू होने वाली थी। लेकिन अभी तक ऐसा खाना ट्रेनों में सप्लाई के लिए नहीं आ सका है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ब्रांडेड खाने की कीमत तय नहीं कर पा रही है।
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों में नए मेन्यू लाने में देरी हो रही है। इस मुद्दे जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। खबर है कि बड़ी ब्रांडेड कम्पनियां अपने भोजन की कीमत कम नहीं कर रही हैं। भोजन के दाम काफी महंगे हैं। जिससे पूरी प्रक्रिया ही बीच में अटक गई है।
इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेलवे में मिलने वाला खाना अब महंगा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications