अब ट्रेन में सफर करने वालों को भी मिलेगी फ्लाइट वाली सुविधा

नयी दिल्ली। अब रेल से सफर करने वालों को भी हवाई यात्रियों की तरह एक खास सुविधा मिलने जा रही है। ये सुविधा है यात्रा के दौरान इंश्योरेंस की। फ्लाइट की तरह अब भारतीय रेल में भी यात्रा के दौरान इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। माना जा रहा है कि रेल बज़ट के दौरान इस बात की घोषणा की जाएगी। इस जुगाड़ से हमेशा मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट

Railway

रेलवे सूत्रों की माने तो रेल मंत्री सुरेश प्रभु इस बारे में बजट में ऐलान करेंगे, हलांकि ये अभी यह तय नहीं है कि ये इंश्योरेंस सिर्फ लगेज चोरी के लिए होगा या फिर पैसेंजर के लिए भी। रेलवे अफसरों की माने तो यह सुविधा सिर्फ उन्हीं पैसेंजरों को मिलेगी, जो इसे लेना चाहेंगे।

चलती ट्रेन में भी मिलेगा कंफर्म बर्थ, रेलवे की नई सुविधा

आपको बता दें कि इसके लिए यात्रियों को टिकट लेते वक्त इंश्यारेंस के लिए प्रीमियम भी देना होगा। दरअसल इस पहल के द्वारा रेलवे ने कोशिश की है कि रेल सफर के दौरान दिए जाने वाले इंश्योरेंस से इंश्योरेंस कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा हो और उसका फायदा पैसेंजर्स को मिल सके।

घर ले जा सकेंगे ट्रेन में मिलने वाला चादर, तकिया, कंबल!

आपको बता दें कि भारतीय रेल हर दिन लगभग ढाई करोड़ यात्रियों को अपने गणतव्य तक पहुंचाती है। ऐसे में अगर रेल से सफर करने वाले 2.5 करोड़ लोगों में से अगर सिर्फ 20 फीसदी लोगों ने भी इंश्योरेंस सुविधा का फायदा उठाया तो इंश्योरेंस कंपनियों को रोजाना ही लाखों मामले मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+